हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

MP के औद्योगिक विकास के लिए बूस्टर डोज साबित होगा ग्वालियर 'रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव', जानिए कैसे?

Gwalior ‘Regional Industry Conclave’ Update: ग्वालियर में होने वाले ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव’ से एक दिन पहले ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने अधिकारियों के साथ में बैठक की है।

विज्ञापन

Gwalior ‘Regional Industry Conclave’ Update: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में इस समय ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव’ की तैयारियां पूरी की जा चुकी है। शहर में 28 अगस्त को मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव’ आगाज किया जाएगा। इसके बाद देश- दुनिया के निवेशक ग्वालियर में प्रदेश के औद्योगिक विकास का बूस्टर डोज देने काम करेंगे। इसके अलावा कॉन्क्लेव में सीएम मोहन यादव ग्वालियर को कई बड़ी सौगातें देने जा रहे हैं। कॉन्क्लेव से एक दिन पहले ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने अधिकारियों के साथ में बैठक की है।

ग्वालियर को सीएम मोहन की सौगात

इस कॉन्क्लेव में सीएम मोहन यादव अंचल की 10 इंडस्ट्रियल यूनिट समेत प्रदेश की 22 यूनिट्स का वर्चुअल भूमिपूजन -लोकार्पण भी करेंगे। इसी के साथ सीएम मोहन यादव ‘इन्वेस्ट एमपी’ पोर्टल को भी लॉन्च करेंगे। यही वजह है कि इस मौके पर यहां निवेशकों का मेला लगेगा। योजना के अनुसार सीएम मोहन यादव जैसे ही ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव’ का शुभारंभ करेंगे, वैसे ही विकास के नए द्वार खुल जाएंगे। कॉनक्लेव में सीएम मोहन यादव के सामने कुल 24 प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। इन प्रस्तावों के जरिए प्रदेश 28,788 रोजगार देने का रोडमैप तैयार होगा।

यह भी पढ़ें: MP के राज्यपाल मंगुभाई पटेल की बिगड़ी तबियत, AIIMS में भर्ती, डॉक्टरों ने दिया हेल्थ अपडेट

जानकारी के अनुसार, ग्वालियर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 4 कंपनियां अडानी ड्रोन में निवेश कर सकती हैं। इसमें अडानी डिफेंस, एजीआई ग्लासपैक, एलिक्सिर इंडस्ट्रीज और एसएसजी फर्निशिंग सॉल्यूशंस के नाम शामिल है।

कॉन्क्लेव को लेकर सुरक्षा इंतेजाम

ग्वालियर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को लेकर प्रशासन भी चाक चौबंद है, कान्क्लेव में शामिल होने के लिए देश-विदेश से उद्योगपति बड़े निवेशक आ रहे हैं। इनकी सुरक्षा के लिए पूरा शहर लॉक रहेगा। करीब 3 हज़ार पुलिस जवानों को कार्यक्रम की सुरक्षा और शहर की नाकाबंदी में तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर से आने वालों अतिथियों का अच्छे से वेलकम करने के निर्देश दिए है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें