दूल्हे के काले रंग को देखकर भड़की दुल्हन, पहले पिटाई फिर बिना फेरों के लौटाई बारात

Bride Returned Wedding Procession: उत्तर प्रदेश के बरेली में दूल्हे का काला रंग की वजह से दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दुल्हन के पक्ष ने दूल्हे पक्ष पर दहेज लेने का आरोप लगाया।

image - 2023-11-07T214157.002
विज्ञापन

 Bride Returned Wedding Procession: उत्तर प्रदेश के रामपुर में दुल्हन ने दरवाजें आई बारात लौटा दी। दरअसल रामपुर से बारात बरेली आई थी। दुल्हन को दूल्हे का काला रंग पता चला,तो दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। शादी न करने की बात सुनकर लड़के और लड़की पक्ष में मारपीट शुरू हो गई। दुल्हन ने बिना शादी के ही बारात को वापस कर दिया। मामले के बाद दुल्हन के परिजन ने नजर दूल्हे पक्ष पर दहेज मांगने और मारपीट का आरोप लगाया।

दूल्हे के सांवले रंग की वजह से वापस की बारात

मामला रामपुर के बरेली सोमवार की दोपहर का है। जानकारी के अनुसार रामपुर से बरेली जिले में बारात गई थी।  बारातियों का लड़की वालों ने जोर-शोर से स्वागत सत्कार किया।  जब निकाह का समय  दूल्हे को बुलाया गया तो इसी बीच किसी ने दुल्हन को दूल्हे के काले रंग के बारें में पता चला। दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दोनों पक्षो में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए।

Advertisment

लड़की वालों ने दहेज मांगने का लगाया आरोप

मंगलवार दुल्हन पक्ष के लोग बरेली  एसएसपी ऑफिस पहुंचे और दूल्हे पक्ष पर दहेज की मांग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि दूल्हा पक्ष के लोग जो जेवरात लाए थे वह नकली थे। इसी बात पर कहासुनी शुरू हो गई। देर शाम तक मामला बिगड़ता चला गया। लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के बीच मारपीट शुरू हो गयी। दूल्हे पक्ष ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि दूल्हे के काले रंग के चलते दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया और बिना दुल्हन के ही बारात लौट गई।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ