मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिसकर्मी से दिनदहाड़े लूट हो गई, लेकिन लूट के बाद भाग रहे बदमाशों को पकड़ने के दौरान पुलिसकर्मी उनकी कार की बोनट पर चढ़ गया और उन्हें रोकने-पकड़ने की कोशिश की। हालांकि बदमाश फरार हो गए, लेकिन कार की बोनट पर पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
घटना मंगलवार की है, ग्वालियर के चंद्रबदनी नाका बस स्टैंड के पास हेड कांस्टेबल नरेंद्र पलिया ATM से पैसे निकाल रहे थे, तभी वहां एक शख्स पहुंचा, इसके बाद दो-तीन अन्य भी वहां पहुंच गए। नरेंद्र ने दस हजार रुपये निकाले थे, ये रुपये और ATM कार्ड छीनकर बदमाश वहां से भागने लगे।
कार की बोनट पर चढ़ा पुलिसकर्मी
हालांकि नरेंद्र ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और वो बदमाशों के पीछे-पीछे दौड़े। कार से बदमाश फरार होने वाले थे, तभी नरेंद्र वहां पहुंचे और कार की बोनट पर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि करीब एक किलोमीटर तक बदमाश उन्हें बोनट पर लटकाकर भागते रहे। सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि आसपास कई लोग कार और बाइक से गुजर रहे थे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की।
कार की स्पीड कम होने पर नरेंद्र कार से कूद गए और अपनी जान बचाई। नरेंद्र ग्वालियर के बेहट सर्कल के SDOP मनीष यादव का ड्राइवर है। उन्होंने तुरंत SDOP को इसकी सूचना दी। SDOP के निर्देश के बाद चौराहे पर नाकाबंदी कर दी गई, जिसके बाद दो लोगों को हिरासत में लिया गया, लेकिन अन्य फरार हैं।
हेडकांस्टेबल नरेंद्र पलिया के मुताबिक, बदमाशों ने वहां से भागने के बाद 20 हजार रुपये और उनके ATM से निकाल लिए क्योंकि उन्होंने ATM का पासवर्ड पहले ही देख लिया था। वहीं SDOP मनीष यादव का कहना है कि सूचना मिलते ही पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई थी। दो बदमाशों को भी हिरासत में लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
MP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
11 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
12 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
15 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
16 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
17 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines