हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मोबाइल मिले, चेहरे खिले, MP पुलिस 2 महीने में गुम हुए 101 लोगों के मोबाइल लौटाए

विज्ञापन
Gwalior Police

Gwalior News: ग्वालियर पुलिस ने बीते 2 महीने में चोरी हुए 23 लाख रुपए कीमत के मोबाइल 101 लोगों को लौटाए। जिन लोगों के मोबाइल चोरी या गुम हुए थे उन्हें जब अपने मोबाइल वापस मिले तो उनके चेहरे खिल उठे। पुलिस ने उन 2 छात्रों को भी सम्मानित किया है, जिन्हें सड़क पर मिले मोबाइल को पुलिस के पास पहुंचाया था।

23 लाख रुपए थी मोबाइल की कीमत

बता दें कि ग्वालियर क्राइम ब्रांच, साइबर सेल और जिला पुलिस ने मिलकर पिछले 2 महीनों के अंदर गुम या चोरी हुए 101 मोबाइल बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोनों की कीमत 23 लाख रुपए थी। सोमवार को जब लोगों को अपने गुम या चोरी हुए मोबाइल वापस मिले तो उनकी खुशी वापस लौट आई।

दरअसल, ग्वालियर में पिछले दिनों महिला बाल विकास अधिकारी, शिक्षक, वकील, ऑटो ड्राइवर, सेंट्रल कर्मचारी, मूर्तिकार, बुजुर्ग और किसान आदि के मोबाइल चोरी या गुम हुए थे। अपने मोबाइल पुलिस के जरिए वापस के लिए तो सभी खुश हो गए। इस दौरान ग्वालियर पुलिस ने छात्र राहुल माहौर और भरत लालावत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

विज्ञापन

छात्रों ने पुलिस को लौटा दिए थे मोबाइल

राहुल और भरत को एक कीमती मोबाइल सड़क पर पड़ा हुआ मिला था। जिसे उठाने के बाद मोबाइल लेकर ग्वालियर पुलिस की साइबर सेल पहुंचे और पुलिस को मोबाइल सौंपकर इसके मालिक तक पहुंचाने की गुजारिश की। पुलिस ने इन दोनों छात्रों को प्रशस्ति पत्र दिया और इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। छात्रों का कहना है कि उन्हें अच्छा काम करने के बाद सुकून मिला है साथ ही दूसरे लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।

ग्वालियर से कर्ण मिश्रा की रिपोर्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola