ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में नर्सिंग छात्रा के साथ दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने माधव गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी संतोष खटीक के खिलाफ FIR दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल, ग्वालियर के माधव गंज थाना अंतर्गत करतार होटल के पास स्थित फ्लैट में नर्सिंग की एक छात्रा रहती है। कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोपी लंबे समय से पीड़िता को शादी का झांसा दे रहा था।
दूसरी लड़की से शादी रचाने की चल रही थी तैयार
पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ शादी का झांसा देकर प्रेमी ने कई सालों तक दुष्कर्म किया, जबकि इस बीच वह पीड़िता को छोड़ दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी कर रहा था।
स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा था आरोपी
थाना प्रभारी महेश शर्मा के अनुसार आरोपी संतोष खटीक भी स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। इसलिए छात्रा से जान पहचान हुई थी। आरोपी की शादी दूसरी जगह तय हो गई थी।
जब यह जानकारी पीड़िता को लगी तो उसने खुद के साथ हुए इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। लिहाजा पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
1 hr agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
12 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
1 day agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines