Gwalior News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कल ग्वालियर में थे। जहां वह कई कार्यक्रमों में शामिल हुए इस दौरान शिवराज सरकार के मंत्री उनके सामने दंडवत होते हुए नजर आए। खास बात यह है कि यह कोई पहला मौका नहीं है। जब मंत्री इस तरह से दंडवत हुए हैं। इससे पहले भी वह कई बार ऐसा कर चुके हैं।
सिंधिया को प्रद्युम्न सिंह तोमर ने किया दंडवत
दरअसल, ग्वालियर विधानसभा में बीजेपी की आमसभा हुई थी। जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल होने पहुंचे थे। प्रद्युम्न सिंह तोमर इस सीट से विधायक भी हैं। ऐसे में यहां हुए विकासकार्यों को लेकर उन्हें सिंधिया का धन्यवाद करते हुए उन्हें दंडवत प्रणाम किया। इस दौरान करीब 5000 से ज्यादा लोगों की भीड़ कार्यक्रम में शामिल थी।
प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि ‘आपने जो विकास कराया है उसके लिए ये सेवक आपको प्रणाम करता है महाराज, इन्ही लाइनों के साथ वह मंत्री जी महाराज के सामने दंडवत हो गए।’ इस दौरान मंच पर मंच पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ संभाग प्रभारी जीतू जिराती सहित कई नेता थे मौजूद थे। प्रद्युम्न सिंह तोमर ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थकों में गिने जाते हैं। जो पहले भी की बार उन्हें इसी तरह से दंडवत कर चुके हैं।
सिंधिया ने साधा कांग्रेस पर निशाना
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक जमाना था जब केंद्र से प्रधानमंत्री 1 रुपए जनता के लिए भेजता था तो वह वहां तक पहुंचते-पहुंचते सिर्फ 15 पैसा बचता था और 85 पैसा भ्रष्टाचारियों की जेब में जाता था। लेकिन आज मोदी सरकार ने योजनाओं का डिजिटलाइज़ेशन पेमेंट कर भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से अंकुश लगा दिया है। सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में हमारी स्थिति भीख मांगने जैसी थी लेकिन आज मोदी सरकार में हम दुनिया को वैक्सीन दे रहे हैं, आज मोदी जी का पूरी दुनिया ने शीर्ष नेता के तौर पर सम्मान होता है। मोदी जी की अगुवाई में आज भारत चुनौती का सामना करने के लिए तत्पर है।’
सिंधिया ने कहा कि ‘आज भारत किसी से डरता नहीं है, आज भारत अपनी अखंडता कायम रखने के लिए कोई भी कदम उठा सकता है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत सफलता की उड़ान भर रहा है।मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने कमलनाथ और कांग्रेस पर निशाना साधा, कमलनाथ जी को खुद सीखना पड़ेगा, दावा करने वाले बहुत आ जाते हैं। चुनाव के पहले घोषणा करने आ जाते हैं और फिर चले जाते हैं। उसके बाद 5 साल उनका कोई नामोनिशान नहीं दिखता है। आज जनता के साथ जुड़ाव और जनता की कठिनाइयों का समाधान करने के लिए केवल भारतीय जनता पार्टी कार्य कार्यकर्ता तैयार रहता है।’
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
2 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
2 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines