हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शिवराज सरकार के ऊर्जा मंत्री के सिर पर जल गया बल्ब, करंट देखकर हैरान रह गए ज्योतिरादित्य सिंधिया

विज्ञापन
gwalior news

Gwalior News: ग्वालियर में रविवार को कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शामिल हुए। लेकिन यहां कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर सब पहले तो हैरान रह गए और बाद में जमकर हंसने लगे। क्योंकि ऊर्जा मंत्री के सिर से लाइट बल्ब जल गया।

सिर से टच होते ही जल गया बल्ब

दरअसल, ग्वालियर में रमटापुरा संयोग गार्डन में सर्व कोरी/कोली समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें सिंधिया शामिल हुए। इस आयोजन में जादूगर दुर्गा प्रसाद बकना भी आए थे। जहां उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों की जमकर मनोरंजन किया। इस दौरान वह एक बल्ब लेकर आए और उन्होंने सिंधिया से कहा कि देखते हैं प्रदेश के बिजली मंत्री में कितना करंट हैं। जिसके बाद उन्होंने वह बल्ब मंत्री के सिर पर लगाया तो बल्ब जलने लगा। जिसे देखकर सिंधिया भी हंसने लगे।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1673325824169091076?s=20

विज्ञापन

खास बात यह है कि जब यही बल्ब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने हाथ में लेकर अपने सिर में लगाया तो बल्ब नहीं जला। उन्होंने इसे जादूगर के सिर पर भी लगाया तब भी बल्ब नहीं जला। जिसके बाद सिंधिया फिर जोर-जोर से हंसने लगे। इस दौरान सभी लोग मुस्कुराते हुए नजर आए।

बता दें कि प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर से विधायक हैं और शिवराज सरकार में ऊर्जा मंत्री हैं। उन्हें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थकों में गिना जाता है। तोमर 2020 में सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। जहां उपचुनाव में वह फिर से ग्वालियर से विधायक चुने गए थे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola