---विज्ञापन---

रात को घंटी बजाने वाली ‘स्त्री’ कौन? खुला राज, लिव-इन पार्टनरशिप से जुड़ा निकला केस

Gwalior Mysterious Woman Identity Update: ग्वालियर में लोग आधी रात को एक महिला को लेकर परेशान थे। लोगों में डर का माहौल था। यह महिला लोगों के घरों के बाहर आधी रात को घंटी बजाती थी। लोगों को लग रहा था कि ये किसी गैंग में शामिल है। जो यहां वारदात करने की फिराक में है। अब पुलिस ने उसकी पहचान का खुलासा कर दिया है।

---खबर नीचे जारी है---

Madhya Pradesh News: (कमल वर्मा, ग्वालियर) मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लोग आधी रात को एक महिला से परेशान थे। लोगों के अनुसार महिला उनके घरों के बाहर आकर घंटी बजाती थी। फिर रोने की आवाज निकालती थी। लोगों में डर था कि कहीं ये किसी गैंग की मेंबर तो नहीं, जो यहां वारदात करने की फिराक में हो? जिसके बाद एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी पुलिस को मिली थी। जिसमें महिला ऐसा करते दिखी थी। लेकिन अब पुलिस ने महिला की पहचान कर ली है। ग्वालियर में देर रात घरों के दरवाजे खटखटाने वाली महिला की पहचान के बाद लोगों का चौंकना भी लाजिमी है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के बाद पुलिस महिला तक पहुंच गई।

प्रेमी को पाने के लिए भटक रही थी महिला

पुलिस ने खुलासा किया है कि महिला अपने प्रेमी की तलाश में लोगों के घरों के दरवाजे खटखटा रही थी। वह प्रेमी की तलाश के चलते दरवाजे नहीं खुलने पर घंटी बजा रही थी। दरअसल ग्वालियर थाना इलाके के चंदन नगर में लोगों के घरों के दरवाजे खटखटाने की बातें शहर भर में फैल गई थी। जिसके बाद लोगों में डर का माहौल बन गया था। पुलिस ने बताया कि महिला ग्वालियर के आपागंज पुलिस चौकी के पास रहती है। वह तलाकशुदा है। उसकी दोस्ती ग्वालियर के घास मंडी निवासी विक्की शाक्य से 6 साल पहले हुई थी। दोनों लिव-इन-रिलेशन में रह रहे थे।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:रात को बजाती है घरों की घंटी, जोर-जोर से रो कर बुलाती है बाहर, कौन है ये रहस्यमयी महिला?

कुछ दिन पहले दोनों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद विक्की झगड़ा करके उसे अकेला छोड़कर अपने घर चला गया। महिला विक्की को तलाश करते हुए घास मंडी से चंदन नगर तक लोगों के घरों के दरवाजे खटखटा रही थी। उत्तर नहीं मिलने पर वह घंटी बजाने लगती थी। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। ग्वालियर के सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने बताया कि पुलिस ने महिला की पहचान कर पूछताछ की है। उसने सच्चाई का खुलासा किया है। जिसके बाद लिव इन में रहने वाले युवक विक्की को बुलाकर दोनों की बात कराई गई है। महिला को पुलिस ने पूछताछ कर छोड़ दिया है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 12, 2024 07:08 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola