Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
(कमल वर्मा, ग्वालियर)
Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला के कारण लोगों में डर का माहौल है। महिला रात को अकेले घरों के बाहर डोरबेल बजाती है। फिर रोने की आवाज निकालती है। लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों के अनुसार हो सकता है कि ये कोई बड़ा गैंग हो? जिसका लूट या डकैती का तरीका ऐसा हो? जिसके बाद अब पुलिस को शिकायत दी गई है। ग्वालियर थाना क्षेत्र के चंदन नगर घास मंडी के लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने बताया कि रात को 1 बजे दरवाजे की घंटी बजाने के बाद एक अज्ञात महिला की रो-रो कर चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।
क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बन गया। सभी लोग एक साथ अपने घरों से बाहर आए, तो उन्हें कोई नहीं मिला। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक कैमरे में महिला की करतूत नजर आई। जिसमें महिला दरवाजे की घंटी बजाती हुई दिखाई दे रही है। कुछ देर खड़ी होने के बाद वहां से चली जाती है। लोगों का कहना है कि यह कोई बड़ा गैंग हो सकता है, जो क्षेत्र में बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है।
ग्वालियर में महिला का आतंक pic.twitter.com/IB4S2hV5dP
— parmod chaudhary (@parmoddhukiya) June 12, 2024
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें:क्या अमित शाह ने पूर्व राज्यपाल को मंच पर लगा दी फटकार? देखें वायरल वीडियो
मामले में ग्वालियर के सीएसपी शुभा श्रीवास्तव का कहना कि इस तरह की घटना सामने आई है। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें एक अज्ञात महिला घर के बाहर खड़ी होकर दरवाजे की घंटी बजा रही है। लेकिन अभी तक कोई लिखित आवेदन उनके पास नहीं आया है। लेकिन वीडियो के आधार पुलिस जांच कर रही है। महिला कौन है? और इस तरह की हरकत क्यों कर रही है? इस मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा। फिलहाल पुलिस जांच कर अज्ञात महिला की तलाश में जुटी हुई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।