Gwalior News: ग्वालियर नगर निगम ने शहर में एक दूल्हे पर जुर्माना लगा दिया। क्योंकि दूल्हे की शादी में कुछ ऐसा हुआ था, जिसका खामियाजा दूल्हे को जुर्माने के तौर पर उठाना पड़ा। ऐसे में यह मुद्दा चर्चा में बना हुआ है कि आखिर दूल्हे पर जुर्माना क्यों लगाया गया।
सड़क पर फेंका शादी का बचा खाना
ग्वालियर नगर निगम ने दूल्हे पर जुर्माना लगाने की वजह बताते हुए कहा कि शादी में बचा हुआ खाना सड़क पर फेंक दिया था, जिसको लेकर नगर निगम की टीम ने दूल्हे पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया और उसे वसूल भी किया। क्योंकि सड़क पर खाना फेकने से न केवल आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, बल्कि इससे सड़क पर गंदगी भी फेल गई थी।
दरअसल, कंपू क्षेत्र के गणेश मंदिर में बीती रात दिलीप शाक्य नाम के दूल्हे की शादी समारोह का आयोजन हुआ था। इस आयोजन के बाद शादी में बचा हुआ खाना खुले में सड़क पर फेंक दिया गया, इस दौरान नगर निगम के स्वास्थ्य अमले की टीम निरीक्षण पर निकली हुई थी। तभी उनकी नजर गणेश मंदिर के बाहर फैले हुए खाने पर पड़ी।
जब नगर निगम की टीम ने उनसे पूछताछ की तो दूल्हा दिलीप शाक्य भी बाहर आ गया, काफी देर तक दूल्हा और उनके परिवार के लोग नगर निगम की टीम के साथ बहस करते हुए नजर आए। जिसके बाद खुले में खाना फेंकने के चलते नगर निगम की टीम ने दूल्हे पर 1 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए उसे वसूल किया।
गंदगी फैलाने को लेकर दी चेतावनी
वहीं गणेश मंदिर परिसर के प्रबंधक को भी चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस तरह गंदगी फैलाने पर सख्त जुर्माना वसूल किया जाएगा। गौरतलब है कि ग्वालियर शहर में इन दिनों स्वच्छता को लेकर सख्ती देखी जा रही है, यही वजह है कि ऐसे शादी समारोह के दौरान गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम सख्त एक्शन ले रहा है। वहीं दूल्हे पर जुर्माना लगाया जाने का यह मामला शादियों के सीजन में चर्चा में जरूर आ गया है।
(Zolpidem)
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
4 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines