हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इश्क की सजा बुलडोजर! बेटी के लव मैरिज से गुस्साए पिता ने आधी रात ढहाया दूल्हे का घर; जान बचाकर भागा परिवार

हमले और धमकियों से डरे हुए दूल्हे के परिवार ने गांव छोड़ दिया था. करीब पांच महीने तक गांव से बाहर रहे. फिर अब जाकर परिवार ने वापस लौटने और शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत की है.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के एक छोटे से गांव में एक शख्स का प्रेम विवाह करना उसके परिवार को भारी पड़ गया. जिस लड़की से प्रेम विवाह किया गया, उसके पिता ने बुलडोजर से पूरे घर को ढहा दिया. कंक्रीट के बने तीन कमरे और एक आंगन मलबे में तब्दील कर दिया गया. मामला, घाटीगांव इलाके के घेघोली गांव का है. जहां एक पिता उसकी मर्जी के खिलाफ बेटी के भागकर शादी करने पर नाराज थे.

9 सितंबर 2025 की रात वनिया सिंह गुर्जर के घर पर हमला कर दिया गया था. वनिया सिंह गुर्जर के छोटे भाई, राम लखन सिंह गुर्जर ने 10 अगस्त को सिरौली गांव के गिर्राज सिंह गुर्जर की बेटी किरण के साथ भागकर शादी कर ली थी. इसकी वजह से लड़की के पिता गुस्सा हो गए.

यह भी पढ़ें : भाग कर शादी रजिस्ट्रेशन को लेकर गुजरात सरकार का बड़ा कदम, अब माता पिता को मिलेगी रजिस्ट्रेशन की सूचना

विज्ञापन

उस रात लड़की का पिता अपने साथियों के साथ एक बुलडोजर लेकर गांव पहुंचा. पहले उसने दूल्हे के परिवार के साथ झगड़ा किया और फिर उनके घर को ढहा दिया. घर का सामान बाहर फेंक दिया गया. परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे और दहशत में भाग निकले.

यह भी पढ़ें : चार महीने की गर्भवती दिल्ली पुलिस कमांडो की हत्या, लव मैरिज बनी वजह

विज्ञापन

हमले और धमकियों से डरे हुए दूल्हे के परिवार ने गांव छोड़ दिया था. करीब पांच महीने तक गांव से बाहर रहे. फिर अब जाकर परिवार ने वापस लौटने और शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत की है. पुलिस ने आरोपी पिता गिर्राज गुर्जर और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola