मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोशल मीडिया पर वायरल होने की कोशिश एक युवक को भारी पड़ गई. इंस्टाग्राम पर रील वायरल करने के लिए उसने अपनी कार पर करीब 3,400 बार किस कराने का वीडियो बनाया. वीडियो में कार की पूरी बॉडी लिपस्टिक के निशानों से भर गई. रील वायरल हुई तो लाखों लोगों ने इसे देखा, लेकिन इसके बाद ट्रैफिक पुलिस की नजर भी इस कार पर पड़ी. पुलिस ने युवक को कार समेत पकड़ लिया और यातायात नियमों के उल्लंघन पर 5,500 रुपये का चालान काटा.
क्या है पूरा मामला?
मामला ग्वालियर के आदित्य सिकरवार से जुड़ा है. खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, सिकरवार सोशल मीडिया पर वायरल होना चाहता था और अपने फॉलोवर्स भी बढ़ाना चाहता था. उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन हजार से भी कम फॉलोअर्स थे. इसी बीच उसने एक वीडियो बनाने का प्लान किया, जो तेजी से वायरल हो सके. जिसके बाद उसने अपनी गर्लफ्रेंड से करीब चार घंटे तक कार की अलग-अलग जगहों पर लगभग 3400 बार किस कराया. इस दौरान कार की बॉडी पर लिपस्टिक के सैकड़ों नहीं, बल्कि हजारों निशान बन गए.
रील को एक दिन में मिले 55 लाख व्यूज
इस दौरान आदित्य सिकरवार ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग की और बाद में इसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया. वीडियो में कार तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ती दिखाई दे रही थी. कार की बाहरी सतह पर लिपस्टिक के निशान भी साफ नजर आ रहे थे. देखते ही देखते सिकरवार की एक रील को सिर्फ एक दिन में ही करीब 55 लाख व्यूज मिले. वायरल वीडियो में कार का नंबर भी दिखाई दे रहा था, जिसके आधार पर पुलिस ने वाहन की पहचान की.
ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस ने सिकरवार की कार को ऐसे ढूंढ़ा
वहीं, सोशल मीडिया पर सिकरवर की वीडियो जमकर वायरल हुई और उसमें कार का नंबर भी दिखाई दे रहा था, जिसके आधार पर पुलिस ने वाहन की पहचान की. ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस ने कार को थाटीपुर इलाके से बरामद किया और आदित्य सिकरवार को वाहन समेत थाने ले आई. पुलिस ने तेज रफ्तार में वाहन चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी करने के मामले में मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के तहत 5,500 रुपये का जुर्माना लगाया.
पुलिस ने साफ कराई पूरी कार
बता दें कि पुलिस की कार्रवाई यहीं खत्म नहीं हुई. पुलिस ने युवक को कपड़ा और पानी की बाल्टी देकर कार साफ करने को भी कहा. कार पर बने लिपस्टिक के निशान आसानी से नहीं मिट रहे थे. एक-एक निशान हटाने के लिए कई बार कपड़ा रगड़ना पड़ रहा था. आखिरकार युवक ने पूरी कार साफ की और भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा नहीं करने की बात कही.
इस मामले को लेकर यातायात थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी ने बताया, पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर वाहन की पहचान की थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए तेज रफ्तार से वाहन चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को चेतावनी भी दी है.
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
5 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
10 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
10 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
10 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
12 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
16 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines