Gwalior Crime News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के ररूआ गांव में सोमवार को मारपीट से देर रात बुजुर्ग की मौत के बाद गांव में बवाल मच गया। घटना से नाराज मृतक के परिजनों ने आरोपियों के घरों में आग लगा दी। गांव में हुए बवाल की खबर लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
क्या है मामला
ग्वालियर जिले के चिनोर थाना के ररूआ गांव में सोमवार दोपहर 72 साल के अमर सिंह परिहार अपने घर से निकले थे, उसी दौरान गांव में ही रहने वाले कल्लू कुशवाहा, होतम कुशवाहा और नीरज कुशवाहा ने मिलकर अमर सिंह पर हमला बोल दिया। सभी आरोपियों ने बुजुर्ग अमर सिंह को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। गंभीर हालत में अमर सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तड़के तीन बजे हत्या की FIR दर्ज की।
आरोपियों के घरों में लगाई आग
चिनोर पुलिस ने आरोपी नीरज, होतम और कल्लू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। उधर सुबह अमर सिंह की मौत की खबर उनके रिश्तेदारों को लगी तो गांव में बवाल मच गया। मृतक अमर सिंह के रिश्तेदार और परिवार के लोग बड़ी तादाद में गांव में जुट गए और सभी ने आरोपियों के घर पर हमला बोल दिया उनके घरों में आग लगा दी जिसके बाद आरोपियों के परिजन भाग निकले। वहीं गांव में बवाल की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया।
आगजनी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त होगी कार्रवाई
दमकल की दो गाड़ियों ने गांव में पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन इस आग में आरोपियों के घर का सामान, गैस सिलेंडर, बाइक, ट्रेक्टर जल गए। विवाद के चलते गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। मौके पर पहुंचे देहात एडिशनल एसपी जयराज कुबेर ने कहा कि ररुआ गांव में सोमवार को हुई हत्या के बाद नाराज लोगों ने आरोपियों के घरों में आग लगा दी है। आगजनी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
1 hr agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
12 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
1 day agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines