हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एक शख्स की दो पत्नियां, दोनों को छोड़ा, पढ़ें ग्वालियर के शातिर पति की बेवफाई की कहानी

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश में एक आदमी ने दो शादियां कर रखी थी। दोनों को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। अब आरोपी तीसरी शादी की तैयारी कर ही रहा था कि दोनों पत्नियां पुलिस को शिकायत देने पहुंच गई। एसपी ऑफिस में दोनों को एक साथ देख पुलिस भी सन्न रह गई। आरोपी के खिलाफ जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन
पति के खिलाफ दो पत्नियां पहुंचीं थाने।

Gwalior Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक आदमी ने दो शादियां कर रखी है। दोनों पत्नियों को दहेज न लाने पर आरोपी ने छोड़ भी दिया है। अब मामले की शिकायत देने दोनों पत्नियां एक साथ पुलिस के पास पहुंच गई। दोनों महिलाओं ने अपने पति के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की है। पुलिस भी मामले को जानकर सन्न रह गई। जिसके बाद महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। ग्वालियर के एसपी ऑफिस में दो युवतियां अपने पति के खिलाफ शिकायत देने आई थी। पहली पत्नी का नाम निशा राठौर है। 34 साल की ये महिला मूल रूप से उत्तराखंड के खटीमा जिले की रहने वाली है। महिला ने अपने पति उपदेश राठौर के खिलाफ दहेज मांगने की शिकायत दी है।

कोर्ट ने दिए थे गुजारा भत्ता देने के आदेश

महिला ने बताया कि उसकी शादी 5 मार्च 2019 को ग्वालियर के आनंद नगर के रहने वाले उपदेश से हुई थी। 2021 में बेटे का जन्म हुआ। लेकिन कोरोन काल में पति ने दहेज की मांग की और उसे घर से निकाल दिया। उपदेश ने कोर्ट में निशा के खिलाफ मामला भी तलाक के लिए दायर कर रखा है। निशा ने गुजारा भत्ता मांगा था। कोर्ट ने महिला को हर महीने 6 हजार रुपये गुजारा भत्ता देने के आदेश दिए थे। उपदेश ने उसे तलाक नहीं दिया है। बाद में उसे पता लगा कि उपदेश ने गुपचुप तरीके से ग्वालियर की रहने वाली लड़की से शादी कर ली है।

यह भी पढ़ें:रात को बजाती है घरों की घंटी, जोर-जोर से रो कर बुलाती है बाहर, कौन है ये रहस्यमयी महिला?

विज्ञापन

दूसरी पत्नी प्रियंका राठौर से 1 मई 2023 को शादी रचाई है। 24 साल की निशा 9 जून को पति के घर आई, तो उसे पहले से शादी होने की बात पता लगी। जिसके बाद उसने भी पुलिस को शिकायत दी है। आरोपी लगाया कि पिछले साल 20 नवंबर को उसके पति और अन्य लोगों ने दहेज के लिए मारपीट की। उसके पुलिस को शिकायत दी थी। लेकिन कुछ दिन में ही पुलिस ने फिर समझौता करवा दिया। मई में फिर पति ने उसको घर से बाहर निकाल दिया। निशा ने बताया कि ढाई महीने पहले ही उसको पति के पहले से शादीशुदा होने का पता लगा था। आरोपों के मुताबिक पति तीसरी शादी की तैयारी में था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola