हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ग्वालियर में आधी रात आशियाना, मलबे में दबकर मां और मासूम बेटे की मौत

ग्वालियर के डबरा में लगातार बारिश के बीच पुराने दो मंजिला मकान की छत गिर गई. हादसे में 35 वर्षीय महिला और उसके दो साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं.

विज्ञापन
ग्वालियर के डबरा में बारिश की वजह से पुराने मकान की छत गिरने से हुआ हादसा. (Image- AI Generated)

लगातार बारिश के कारण मध्यप्रदेश के ज़िला ग्वालियर में लगातार बारिश के कारण एक पुराना दो मंजिला मकान की छत गिर गई, छत की चपेट में आने के कारण एक महिला एवं उसके 2 वर्ष के पुत्र की मौत हो गई और परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए.

पुलिस के मुताबिक यह घटना गुरुवार सुबह तड़के ग्वालियर ज़िला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर डबरा कस्बे के जंगीपुरा में हुई. डबरा थाने के प्रभारी संजय शर्मा ने कहा कि जंगीपुरा इलाके में एक पुराना दो मंजिला मकान था, जिसकी रात 12 बजे के बाद छत अचानक गिर गई.

थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की चपेट में जागेंद्र रजक (38 वर्षीय) का पूरा परिवार आ गया. इस हादसे में जागेंद्र की पत्नी सीमा (35 वर्षीय) और पुत्र आदित्य (2 वर्षीय) की मौत हो गई. जबकि जागेंद्र और उनकी दोनों बेटियों रागिनी (8 वर्षीय) और वैशाली (5 वर्षीय) का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है.

विज्ञापन

अधिकारी के मुताबिक जागेंद्र का परिवार कई साल से इस मकान में किराए पर रहता था. उन्होंने बताया कि पीड़ितों को सरकार की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola