हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Gwalior Crime News: दो दिन से लापता सहेलियों के नदी में तैरते मिले शव, इलाके में फैली सनसनी

विज्ञापन

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में पार्वती नदी में दो सहेलियों का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों 2 दिन पहले घर से लापता हुई थी। सोमवार को उनके शव नदी में तैरता मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नदी से बाहर निकलवाया। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है साथ ही पुलिस हत्या और आत्महत्या के फेर में भी उलझी हुई है।

जानकारी के मुताबिक मामला भितरवार पुलिस थाना क्षेत्र का है। भावना रावत और शिवानी प्रजापति 12 नवंबर की सुबह 5 बजे घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली जिसके बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

 शवों के आपस में बंधे थे हाथ

सोमवार पुलिस को सूचना मिली कि दो लड़कियों के शव वार्ड क्रमांक 15 शासकीय स्कूल के सामने पार्वती नदी में पड़े हैं। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों के एक-एक हाथ आपस में बंधे मिले।

वहीं एसडीओपी अभिनव कुमार बारंगे और थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। हत्या है या आत्महत्या, यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुट गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें