ग्वालियर: मध्यप्रदेश की ग्वालियर पुलिस ने बीते दिनों बाजार खरीदारी करने निकले एक राहगीर से झपट्टा मारकर मोबाइल लूटकर फरार हुए दो बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए बदमाशों से राहगीर से लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
बदमाशों की पहचान पास में लगे सीसीटीवी के आधार पर हुई थी। फिलहाल, पुलिस पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके द्वारा शहर में की गई वारदातों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के विनय नगर में रहने वाले विशाल भरद्वाज से शनिवार दिनदहाड़े मोबाइल छीन कर फरार हुए दो बाइक सवार लुटेरों को पुलिस ने धर दबोचा है।
बता दें कि फरियादी विशाल भारद्वाज घर का सामान लेने के लिए निकले थे और वह बिजली घर के पास पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उन पर झपट्टा मारा और मोबाइल छीन कर फरार हो गए थे।
सीसीटीवी के आधार पर पकड़े गए बदमाश
विशाल ने दौड़ कर पकड़ने की कोशिश की लेकिन बदमाश अपनी बाइक छुड़ाकर भागने निकले। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की थी। पकड़े गए बदमाशों से विशाल भारद्वाज से छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
इसलिए बदमाश करते थे लूट
पूछताछ करने पर पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम रॉबी,इमरान खान निवासी गेंडेवाली सड़क पर रहने वालों के रूप में हुई है। पकड़े गए लुटेरे रॉबी पर इंदरगंज थाना में करीब 1 दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। बदमाशों का कहना है कि आरोपी स्मैक के नशे के आदि हैं और उसी लत को पूरी करने के लिए लूट की थी।
फिलहाल, पुलिस ने पकड़े गए दोनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके द्वारा शहर में की गई अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ करने पर बदमाशों से कई और वारदातों के खुलासे हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
7 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines