Guna Girl Got Trapped ‘Love Jihad’: मध्य प्रदेश के गुना से दोस्ती, प्यार, अश्लील वीडियो और लव जिहाद से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पहले अपना नाम बदलकर सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती की, जो आगे चल कर प्यार में बदल गया। इसके बाद से युवक डेढ़ साल तक युवती के साथ रेप और मारपीट करता रहा। युवती का आरोप है कि इस दौरान युवक ने उस पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया। युवती ने बताया कि युवक ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली थी और हमेशा उसे ब्लैकमेल करता था।
भय्यू नाम की ID से किया मैसेज
यह मामला गुना जिले के सिटी कोतवाली का है। पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम पर भय्यू नाम की आईडी से उसे पहले मैसेज किया। जवाब में युवती ने पूछा कि वह कौन है और वह उसे कैसे जानता है? आरोपी ने इन सब सवालों के गोल-मोल जवाब दिए और युवती के साथ मैसेज पर बात करने लगा। इसी बीच एक युवती अस्पताल गई थी, जहां वह भी पहुंच गया। यहां उसने युवती से सेल्फी की मांग की। इसके बाद आरोपी युवक ने लड़की के घर पता लगा लिया और वहां पहुंच गया।
यह भी पढ़ें: राजधानी में मानवता शर्मसार! बेटे की चाहत में जन्म लेते ही 2 बच्चियों की ले ली जान
डेढ़ साल में 3 बार बदले मकान
दोनों के बीच दोस्ती अब प्यार में बदल गई, इस दौरान युवक ने युवती की कई अश्लील वीडियो बनाई। कुछ दिनों बाद आरोपी युवक ने युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने बताया कि युवक उसके साथ पिछले डेढ़ साल से रेप और मारपीट कर रहा था। युवती ने बताया वह आरोपी के जुल्म से इतनी परेशान हो गई थी कि उसे डेढ़ साल में 3 मकान बदलने पड़े। उसने यह भी बताया कि 3 महीने पहले ही उसे आरोपी का असली नाम पता चला, जो अरशद खान है। युवती ने बताया कि सच्चाई सामने के बाद से आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। आरोपी का अत्याचार बढ़ने से परेशान होकर युवती ने बीती रात हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता के साथ जाकर सिटी कोतवाली में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines