Madhya Pradesh Khandwa Groom Accident: मध्य प्रदेश के खंडवा में दुल्हन को विदा करके ले जा रहे दूल्हे की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। एक झटके में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। फेरे लेने के चंद घंटों बाद दुल्हन विधवा हो गई, उसका सुहाग उजड़ गया। दूल्हे की लाश खंडवा के सुरगांव बंजारी के पास पटरियों पर पड़ी मिली। घटना का पता तब चला, जब परिजनों को दूल्हा नहीं मिला। कोट-पैंट पहने युवक की लाश पटरी पर पड़ी होने की खबर आई। दूल्हे को तलाश रहा परिवार मौके पर पहुंचा और मृतक की शिनाख्त की। जांच में पता चला कि दूल्हे की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि वह शौचालाय जाने के लिए निकला था, लेकिन वापस लौट कर नहीं आया।
बारात गांव पहुंचने के बाद हादसे का पता चला
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान इटारसी के गांव सोहागपुर निवासी राकेश के रूप में हुई। उसकी शादी जलगांव के सुरगांव बंजारी निवासी लड़की से हुआ था। दुल्हन के परिवार से विदाई लेकर राकेश और उसका परिवार जलगांव से इटारसी जाने वाली करीब रथ ट्रेन में चढ़ा। रास्ते में वह शौचालय गया, लेकिन वापस नहीं आया। परिजन उसका इंतजार कर रहे थे और ट्रेन भी इटारसी पहुंच गई थी, लेकिन राकेश नहीं आया। परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन वह नहीं मिला तो उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट इटारसी GRP को दर्ज कराई गई। 2 घंटे बाद पुलिस का फोन आया कि एक युवक की लाश पटरियों पर मिली है। वे मौके पर पहुंचे तो लाश राकेश की निकली। शिनाखत होने के बाद इटारसी GRP ने शव को कब्जे में लेकर हादसे का केस दर्ज कर लिया।
दरवाजे के पास खड़े होने से हुआ होगा हादसा
मृतक राकेश के रिश्तेदार कमल नागपाल ने बताया कि वह भी परिवार के साथ ट्रेन में था। बड़ी धूमधाम से शादी हुई थी और दुल्हन को लेकर हंसते-खेलते गांव वापस जा रहे थे, लेकिन सोचा नहीं था कि शादी की खुशियां ऐसे मातम में बदल जाएंगी। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। दुल्हन के परिजन भी बदहवासी की हालत में हैं। अचानक हादसा होने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि राकेश दरवाजे के पास खड़ा होगा, लेकिन झटका लगने से उसका हाथ छूट गया होगा और वह संभल नहीं पाया, पटरियां पर सिर लगने से उसकी मौत हो गई।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines