Sahara money: सहारा इंडिया में निवेश करने वालों का फंसा हुआ पैसा मिलेगा। इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिए सहारा के उन निवेशकों के पैसे वापस दिए जाएंगे, जिनके निवेश की अवधि यानी समय सीमा पूरी हो चुकी है। खास बात यह है कि मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार भी सहारा में निवेश करने वालों का पैसा लौटाएगी।
एमपी में 250 करोड़ रुपए का निवेश
बता दें कि मध्य प्रदेश में करीब 250 करोड़ रुपए का निवेश सहारा इंडिया में हुआ था। 7 हजार 500 से अधिक एजेंटो के माध्यम से प्रदेश के लाखों लोगों ने अपना निवेश कराया था। ऐसे में शिवराज सरकार ने भी यह पैसा लौटाने का फैसला किया है। जिससे सहारा कंपनी में निवेश करने के बाद कई सालों के बाद निवेशकों को उनका पैसा वापस मिलेगा।
शिवराज सरकार ने जारी किए आदेश
शिवराज सरकार के फैसले के बाद पुलिस मुख्यालय की तरफ से प्रदेश के सभी जिलों के एसपी को सहारा इंडिया से जुड़ी हुई शिकायतों के बाद उनका पैसा वापस लौटाने के निर्देश दिए हैं। जहां जिस भी निवेशक जो आपत्ति होगी। उसे उसकी शिकायत के आधार पर पैसा लौटाया जाएगा।
अमित शाह ने लॉन्च किया था पोर्टल
दरअसल, हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमिथ शाह ने ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ लॉन्च किया था। इस पोर्टल में सहारा इंडिया के सभी इन्वेस्टर्स की डिटेल्स है। जिसमें यह जानकारी भी दी गई है कि सहारा में निवेश करने वालों का पैसा कैसे वापस पाया जा सकता है। बता दें कि सहारा इंडिया की को-ऑपरेटिव सोसाइटीज के 10 करोड़ निवेशकों के पैसे फंसे हुए हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड जैसे राज्य के लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है।
ये निवेशक ही कर सकेंगे आवेदन
- सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड
- हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड
- सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड
- स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड
संबंधित खबरें
वो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
31 mins agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 days agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines