हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

स्कूल में बच्ची को पीटा तो पिता ने टीचर की काटी अंगुली

विज्ञापन

MP News: एमपी के रीवा में एक पिता ने अपनी बेटी के स्कूल पहुंचकर टीचर की अगुंली चबा गया। इससे टीचर की अंगुली का एक हिस्सा फर्श पर गिर गया। व्यक्ति ने बताया कि टीचर ने स्कूल में बच्ची की पिटाई की थी और स्कूल परिसर की सफाई कराई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। जहां उसे जेल भेज दिया।

घटना शुक्रवार की है। आरोपी जगन्नाथ साहू की बेटी रीवा के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। शुक्रवार को टीचर ने उसका होमवर्क अधुरा होने पर उसकी पिटाई की और स्कूल परिसर की सफाई कराई। इसके बाद जब बच्ची घर पहुंची तो उसने यह सारी कहानी घर पर बताई। इस पर बच्ची का पिता जगन्नाथ साहू गुस्से में स्कूल आया। टीचर महेंद्र सिंह से बहस करने लगा। इस दौरान वह महेंद्र सिंह की अगुंली का एक हिस्सा चबा गया। इसके बाद अंगुली का हिस्सा अलग होकर जमीन पर गिर गया।

कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजा

इस पर टीचर ने थाने में मामला दर्ज करवाया। शिकायत में कहा कि साहू अक्सर विद्यालय में आकर हंगामा करता था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरी ओर बच्ची के परिवार की ओर से मामला दर्ज करवाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola