Former MLA Car Hit An Auto: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक पूर्व विधायक की कार ने सवारियों से भरी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी है। इस हादसे में ऑटो में सवार 4 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने कार के ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकालकरउसकी जबरदस्त पिटाई कर दी। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पूर्व विधायक की कार ने ऑटो को मारी टक्कर
यह जिले के सोहागपुर थानाक्षेत्र के कोनी तिराहे के पास सिद्ध बाबा टर्निंग के पास हुआ। ऑटो को टक्कर मारने वाली कार पूर्व विधायक कमला सिंह की बगैर नंबर की वैगनआर कार थी। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक की कार तेज रफ्तार के साथ सड़क पर चल रही थी। इस दौरान कार ने सड़क किनारे खड़े एक ऑटो को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे के दौरान ऑटो में 4 से अधिक लोग सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त खुद पूर्व विधायक कमला सिंह कार में सवार थे। वह शहडोल से अपने गृह ग्राम कुंअर सेझा जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: युवकों के बीच था प्रेम प्रसंग, भोपाल के जेंडर चेंज मामले में सामने आया बड़ा अपडेट
घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलते ही सोहागपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू कर लिया। पुलिस ने मौके से टक्कर मारने वाली कार को जब्त कर लिया है और ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से तुरंत शहडोल जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि दो व्यक्ति की हालत गंभीर है।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
5 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines