Former CM Shivraj Singh Chouhan Changed Social Media Bio: एमपी में बुधवार यानी 13 दिसंबर को नये सीएम मोहन यादव ने शपथ ले ली। इसके बाद पहली कैबिनेट बैठक में उन्होंने कई बड़े और अहम निर्णय लिये। इस बीच सीएम शिवराज सिंह चैहान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। विधायक दल की बैठक के बाद उन्होंने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं मर जाऊंगा लेकिन पद नहीं मांगूगा। इससे पहले उन्होंने लाड़ली बहनों से भी मुलाकात की। लाड़ली बहनों से मिल सीएम शिवराज भावुक हो गए थे।
इस बीच शिवराज ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर अपना बायो बदल दिया है। उन्होंने अपने प्रोफाइल में लिखा है भाई और मामा फाॅर्मर चीफ मिनिस्टर और मध्यप्रदेश। बता दें कि इससे पहले बुधवार को उन्होंने अपने बायो में फाॅर्मर चीफ मिनिस्टर ऑफ मध्यप्रदेश लिखा था। लेकिन इस परिवर्तन के 24 घंटे बाद ही उन्होंने अपने बायो में भाई और मामा जोड़ दिया। अब इसे लेकर सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।
Former CM Shivraj Singh Chouhan Changed Social Media Bio
सीएम ने पहली कैबिनेट बैठक में लिए बड़े निर्णय
इसके बाद जब वे सीएम हाउस से निकल रहे थे तो वे भावुक हो गए। उनके घर के बाहर हजारों की संख्या में लाड़ली बहना एकत्रित हो गई। जो उनसे कह रही थी कि हमनें तो आपको चुना था लेकिन आप तो हमें छोड़कर जा रहे हैं। इतना सुनते ही उनकी आंखें नम हो गई। बता दें कि मोहन यादव ने सीएम बनते ही कई बड़े और अहम फैसले लिए हैं। जिसमें धार्मिक स्थानों पर ऊंची आवाज में बजने वाले लाउड स्पीकर पर रोक लगाने को कहा। वहीं दूसरा फैसला खुले में बिकने वाले मांस और अंडे की ब्रिकी को लेकर था। वहीं तीसरा निर्णय हर जिले में पीएम एक्सीलेंस काॅलेज को लेकर थी।
समझें इसके सियासी मायने
जानकारों की मानें तो शिवराज सिंह एमपी में हुए इस बदलाव को लेकर सहज नहीं है। उन्होंने आलाकमान के दबाव में आकर पद से इस्तीफा दिया है। विधायक दल की बैठक के बाद जिस तरह उन्होंने प्रेस वार्ता की। इससे तो लगता है कि शिवराज आर-पार के मूड में हैं। जब पत्रकारों ने उनसे दिल्ली जाने से जुड़ा सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं मर जाऊंगा लेकिन दिल्ली नहीं जाऊंगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं पद की याचना कभी नहीं करूंगा। सीएम शिवराज यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि जितनी भी योजनाएं मैंने शुरू की है उम्मीद है उसे मोहन यादव आगे बढ़ाएंगे और संकल्प पत्र के वादों को पूरा करेंगे।
अब उन्होंने अपने बायो में भाई और मामा शब्द जोड़े हैं। कुल मिलाकर शिवराज इस बदलाव से खुश नहीं है। वहीं जनता के प्रति उनकी सहानुभूति को देखते हुए पार्टी को यह दांव उल्टा भी पड़ सकता है। क्योंकि उनसे मिलने आ रही लाड़ली बहनें कह रही हैं कि हमनें आपको वोट दिया था। कुल मिलाकर राजनीति परसेप्शन की लड़ाई है और इसमें कहीं न कहीं शिवराज सभी नेताओं से आगे हैं। अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि पार्टी को यह परिवर्तन क्या गुल खिलाता है?
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 hrs agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
1 day agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
1 day agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
1 day ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
1 day agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
2 days agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
2 days agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
2 days agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines