Chief Minister Mohan Yadav Foreign Tour: मध्य प्रदेश को औद्योगिक हब बनाने के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे मुख्यमंत्री मोहन यादव 24 से लेकर 30 नवंबर तक यूके और जर्मनी प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री यादव का यह विदेश दौरा मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई देने और वैश्विक निवेश आकर्षित करने के लिए जा रहा है।
उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर और रीवा में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के साथ मुंबई, बेंगलुरु, कोयंबटूर और कोलकाता में 4 रोड-शो की अभूतपूर्व सफलता के बाद, यह दौरा इंटरनेशनल इन्वेस्टर के बीच मध्य प्रदेश में निवेश अवसरों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने का एक अभूतपूर्व प्रयास है।
उद्योग वर्ष 2025 के प्रदेश में निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से सीएम मोहन यादव 6 दिवसीय इस विदेश यात्रा में यूके के लंदन, बर्मिंघम तथा जर्मनी के म्यूनिख और स्टटगार्ट का दौरा करेंगे। इन स्थानों पर वे प्रदेश में निवेश और औद्योगिक सहयोग के अवसरों को बढ़ाने के लिए औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे।
ये भी जानिए
25 नवंबर: लंदन में फ्रेंड्स ऑफ मप्र प्रवासी भारतीयों के रात्रि-भोज में शामिल होंगे।
26 नवंबर: इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मप्र, इंटरैक्टिव सेशन में लगभग 120 प्रतिभागियों से चर्चा।
27 नवंबर: वारविक विवि का भ्रमण। जर्मनी के लिए प्रस्थान कर रात 8.20 बजे म्यूनिख पहुंचेंगे।
28 नवंबर: सुबह बवेरिया राज्य के नेताओं और म्यूनिख में कौंसुल जनरल ऑफ इंडिया से चर्चा करेंगे। इंवेस्ट एमपी इंटरैक्टिव सेशन में शामिल होंगे। इसमें लगभग 80 प्रतिनिधियों से मध्यप्रदेश में निवेश संबंधी चर्चा होगी। डॉ. यादव इन्टरैक्टिव सेशन के बाद उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन मीटिंग में भी निवेश संबंधी चर्चा करेंगे।
MP के लिए अहम होगा दौरा
आपको बता दें, अगली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव नर्मदापुरम जिले में आयोजित होने वाली है। उससे पहले सीएम का विदेश दौरा भी अहम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- भोपाल में बनेगी MP की पहली हाईटेक गोशाला, मुख्यमंत्री मोहन यादव कल करेंगे भूमिपूजन
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
7 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
11 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
11 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
12 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
13 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
17 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines