Foreign Delegations Impressed By India Election: भारत में इन दिनों लोकसभा चुनाव 2024 चल रहा है, अब तक देश में तीन चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। भारत के लोकसभा चुनाव को करीब से जानने के लिए विदेशों से कुछ डेलीगेट्स आए, उन्होंने देश के अलग-अलग राज्यों में जा कर वहां चुनाव की स्थिति को समझा। 5 मई को फिलीपीन्स और श्रीलंका के डेलीगेट्स मध्य प्रदेश के भोपाल आए थे। यहां उन्होंने 7 मई को हुए चुनाव और वोटिंग देखी और बरीकी से समझी। इसके बाद उन्होंने बुधवार को भोपाल के निर्वाचन सदन में प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन से मुलाकात की। इस दौरान इन डेलीगेशन ने 5 से 7 मई तक की चुनावी प्रक्रिया के अनुभव को शेयर किया।
भारत से प्रभावित हुए इंटरनेशनल डेलीगेशन
इंटरनेशनल डेलीगेशन ने पदाधिकारी अनुपम राजन के साथ अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि महात्मा गांधीजी के देश भारत में लोकतंत्र लोगों के दिलों में जिंदा है। यहां के लोग भारतीय चुनाव को एक त्योहार की तरह मनाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले कभी उन्होंने इस तरह का उत्सवपूर्ण चुनाव नहीं देखा है। यहां हर एक मतदाता लोकतंत्र की मजबूती के लिए पूरी आस्था के साथ वोट डालता है। इस दौरान हम लोगों ने भारत के चुनाव को काफी करीब से देखा, समझा और इससे काफी कुछ सीखा। इस चुनाव प्रणाली से हमें काफी प्रेरणा मिली, हम अपने देश में भी भारतीय निर्वाचन व्यवस्था की व्यवस्थाओं को लागू करने की कोशिश करेंगे।
यह भी पढ़ें: ‘बहुसंख्यक समाज को दुश्मन मानती है कांग्रेस’, गरोठ में गरजे मध्य प्रदेश CM मोहन यादव
श्रीलंका डेलीगेशन ने क्या कहा
वहीं श्रीलंका के इलेक्शन लॉ रिफॉर्म्स के कमीशन मेम्बर सुंथारम अरूमैनायाहम ने बताया कि उन्होंने प्रदेश में मतदान के दिन देखा कि चुनाव में हर एक व्यक्ति अपना काम बखूबी तरीके से कर रहा है। साथ ही कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे के काम में दखल नहीं दे रहा था। वोटिंग सेंटर पर हर एक मतदाता धैर्यपूर्वक अपनी बारी के इंतजार रहा था। यहां पर चुनाव की व्यवस्था बहुत ही शानदार है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
9 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines