इंदौर में बड़ा हादसा, 3 मंजिला बिल्डिंग ढहने से 2 की मौत और 12 घायल

इंदौर के रानीपुरा इलाके में सोमवार रात करीब 9:30 बजे एक तीन मंजिला इमारत अचानक गिर गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, बारिश के कारण इमारत में दरारें आ गई थीं और हादसे के समय 12 लोगों के मलबे में दबे होने की खबर थी. फायर ब्रिगेड, पुलिस और नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा.

Indore (1)
विज्ञापन

इंदौर के रानीपुरा में सोमवार रात करीब 9:30 बजे एक 3 मंजिला बिल्डिंग अचानक गिर गई. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि बारिश के कारण बिल्डिंग में दरारें पड़ गई थीं, जिससे यह हादसा हुआ. इंदौर में बिल्डिंग गिरने की घटना पर राहत और बचाव कार्य जारी है. 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. बिल्डिंग गिरने की घटना में बड़ा हादसा होने से बच गया क्योंकि हादसे के दौरान अधिकांश लोग बिल्डिंग से बाहर थे. अब राहत और बचाव कार्य जारी है और अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

Advertisment

 एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना रात करीब 9 बजे के आसपास हुई है. करीब चार परिवार के लोग इसमें रहते थे. यह तीन मंजिला मकान था. घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है. अंदर और भी लोग फंसे हो सकते हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि पता चलता है कि इमारत 8-10 साल पुरानी है. इमारत का एक हिस्सा बगल की इमारत पर गिर गया. मलबे में लगभग 10-12 लोग फंसे हुए बताए जा रहे हैं. उनमें से सात को बचा लिया गया है. बाकी लोगों को बाहर निकालने में लगे हुए हैं.

इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया, “यह दो मंजिला इमारत है. नीचे दुकानें हैं और ऊपर रिहायशी इलाका लगता है. इमारत का लगभग 40-45% हिस्सा ढह गया है. मलबे में कुछ लोग दबे हुए हैं, जिनमें से 10 को अस्पताल पहुँचाया गया है और लोगों के दबे होने की आशंका है। तलाशी अभियान जारी है.

विज्ञापन

घटना के बाद आप पास की बिजली काट दी गई. वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे, जिन्हें संभालने के लिए कई पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया. देर रात तक रेक्स्यू ऑपरेशन चलता रहा. घायलों में कई लोग खतरे से बाहर हैं.

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ