Guna Bus Fire Accident: मध्य प्रदेश के गुना जिले में यात्रियों से भरी बस में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। इस आग में कई लोगों के जिंदा जलने की आशंका जताई जा रही थी। अब खबर मिली है कि हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा दुहाई मंदिर के पास हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जिला अस्पताल गुना के सीएचएमओ डॉ. एस भोला के हवाले से बताया कि दुर्घटनास्थल से लोगों को जिला अस्पताल में लाया गया था। बाकी को मामूली चोटें आई हैं। उनकी हालात स्थिर है। बताया जाता है कि डंपर से बस की टक्कर हुई थी, जिसके बाद बस में आग लग गई और यात्री जलने लगे। बस गुना से आरोन जा रही थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि 15 लोग आग से झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी के अनुसार, इस हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गई है।
CM मोहन यादव ने जताया शोक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बस में आग लगने से हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।
दुर्घटना की जांच के आदेश
सीएम ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस तरह की दुर्घटनाएं दोबारा न हों।
मृतकों को चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के भी निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।
यह भी पढ़ें:
मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा के खिलाफ क्यों जारी हुआ वारंट? जान लें पूरा मामला
MP News: भोपाल में प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 619 धार्मिक जगहों से हटाए गए लाउडस्पीकर
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
1 day agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
1 day agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
2 days agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
2 days agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
2 days agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
3 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
3 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
3 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
4 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines