Fighting in Mahakaleshwar Temple: मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। यहां महाकालेश्वर के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल की शयन आरती के दौरान मंदिर के गेट पर सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। यह घटना बुधवार (29 मई 2024) रात की बताई जा रही है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
श्रद्धालुओं ने जाहिर आपत्ति
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात 9.30 बजे भगवान महाकाल की शयन आरती के समय मंदिर प्रशासक कार्यालय के सामने से लोगों की एंट्री बंद कर दी गई। इसकी वजह से यहां लोगों की भीड़ लग गई। सुरक्षाकर्मियों द्वारा कुछ लोगों को इस गेट से बारी-बारी जाने दिया गया। इसके बाद मंदिर के निर्माल्य गेट पर भी लोगों को रोका दिया गया। लोगों का कहना है कि सुरक्षाकर्मी यहां से भी सिर्फ कुछ खास लोगों को मंदिर में एंट्री करने दे रहे थे। इस पर दर्शन के लिए खड़े श्रद्धालुओं ने आपत्ति जाहिर की।
यह भी पढ़ें: MP: अवैध माइनिंग के खिलाफ सख्त हुई मोहन यादव सरकार, 200 मामले दर्ज
श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर मारपीट
इसके बाद मंदिर में प्रवेश करने के लिए एक बुजुर्ग महिला, उनके परिवार के लोगों ने सुरक्षाकर्मियों से बहस शुरू कर दी। सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला कुछ लोग सुरक्षाकर्मियों के साथ निर्माल्य गेट पर बहस कर रही है। देखते ही देखते ये बहस मारपीट में बदल गई है। लोगों की भीड़ में से एक श्रद्धालु ने मंदिर के सुरक्षाकर्मी पर हाथ उठा दिया। इसके बाद सुरक्षाकर्मी भी इन श्रद्धालुओं पर टूट पड़े दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
10 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines