---विज्ञापन---

MP: अवैध माइनिंग के खिलाफ सख्त हुई मोहन यादव सरकार, 200 मामले दर्ज

MP Mohan Yadav Govt Strict Action Against Illegal Mining: मध्य प्रदेश में अवैध माइनिंग के खिलाफ मोहन यादव सरकार ने जंग छेड़ दी है। प्रदेश में अवैध माइनिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिसके तहत अब तक करीब 200 अवैध उत्खनन के मामले दर्ज किए गए है।

---विज्ञापन---

MP Mohan Yadav Govt Strict Action Against Illegal Mining: मध्य प्रदेश में भाजपा की मोहन यादव सरकार ने पूरे प्रदेश में अवैध माइनिंग के खिलाफ जंग छेड़ दी है। दरअसल, प्रदेश में लगातार बढ़ती हुई अवैध माइनिंग को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम मोहन यादव के निर्देश के बाद राज्य में अवैध माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। अब तक करीब 200 अवैध उत्खनन के मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही अवैध माइनिंग के खिलाफ अभियान चलाकर डंपर, पोकलिन मशीनें और पनडुब्बियों को जब्त किए जा रहे हैं।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

अवैध माइनिंग के खिलाफ सरकार सख्त

दरअसल, सीएम मोहन यादव ने निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित मापदंड से हटकर उत्खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। सीएम मोहन यादव के दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अधिकारियों ने रेत सहित बाकी खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण तथा ओवरलोडिंग पर कार्यवाही जारी है। इसके साथ ही नदियों में निर्धारित मापदंड से खिलाफ उत्खनन करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: छिंदवाड़ा नरसंहार मामला: CM मोहन ने दिए जांच के निर्देश, मंत्री संपतिया उइके को भेजा

---विज्ञापन---

15 जून तक चलेगा अभियान

जानकारी के अनुसार, प्रदेश में देवास, सीहोर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, खरगौन, हरदा और शहडोल में अब तक करीब 200 अवैध उत्खनन के मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही डंपर, पोकलिन, मशीन, पनडुब्बी कई तरह के सामग्री को जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा 1.25 करोड़ रुपये का राजस्व अर्थदंड लगाया गया है। जानकारी के अनुसार, प्रदेश में 15 जून तक अवैध उत्खनन के खिलाफ अभियान चलेगा।

First published on: May 29, 2024 06:04 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola