Gwalior honor killing case: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक शख्स ने अपनी 20 साल की बेटी गोली मारकर हत्या कर दी। पिता हत्या के बाद 10 मिनट तक पिस्टल और कट्टा लहराता रहा। घटना मंगलवार रात की है। आज से ठीक चार दिन बाद 18 जनवरी को लड़की की शादी होने वाली थी। पुलिस ने आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया है।
आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसे बेटी की हत्या का कोई पछतावा नहीं है। इज्जत की बात थी, इसलिए गोली मार दी, उसको जरा भी दुख नहीं है। मामले में पुलिस ने युवती के चचेरे भाई राहुल गुर्जर को भी अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से हथियार भी जब्त कर लिए हैं। जांच में सामने आया कि महेश की बेटी तनु और उसके मित्र विक्की की मुलाकात 6 साल पहले एक शादी समारोह में हुई थी। तब तनु 14 साल की थी।
तनु को पिता-भाई ने 4 गोलियां मारी
ग्वालियर के आदर्श नगर के रहने वाले महेश सिंह हाईवे पर ढाबा चलाते हैं। उनकी बेटी तनु गुर्जर की शादी 18 जनवरी को तय थी। शादी की तैयारियों के बीच मंगलवार रात करीब 8 बजे महेश गुस्से में पिस्टल लेकर बेटी के पास पहुंचा और गोली मार दी। तनु की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि पिता और उसके चचेरे भाई दोनों ने तनु को 4 गोलियां मारी। तनु को कुल चार गोली मारी गई थीं। उसके शरीर में 32 बोर की पिस्टल की तीन गोलियां मिलीं जबकि एक गोली 315 बोर की है।
ये भी पढ़ेंः ‘मेरी मौत के लिए पिता-भाई जिम्मेदार’, हत्या से पहले बेटी ने वीडियो में जताया था डर
ये है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार तनु आगरा के रहने वाले विक्की उर्फ भूपेंद्र के साथ रिलेशनशिप में थी। तनु के घर के पास ही विक्की की बहन का ससुराल है। तनु ने घर वालों को रिश्ते की बात बताई थी। लड़का समाज का था, आर्थिक स्थिति अच्छी थी। सब कुछ ठीक होने के बाद महेश शादी के लिए राजी हो गया था, लेकिन कुछ रिश्तेदारों ने लव मैरिज पर आपत्ति जताई। इससे महेश और उसका भतीजा राहुल भड़क गए। इसके बाद महेश ने तनु की शादी भिंड में एयरफोर्स के सार्जेंट शिशुपाल सिंह गुर्जर से कर दी। तनु ने साफ कह दिया था कि वह शादी नहीं करना चाहती है। मामले में एसपी ने कहा कि पुलिस के सामने तनु की हत्या नहीं हुई है। पुलिस ने कुछ देर पहले परिजन को समझाया था। उसकी हत्या बंद कमरे में की गई है।
ये भी पढ़ेंः MP: छिंदवाड़ा में कुएं में दबे 3 मजदूरों की मौत पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, सहायता राशि का ऐलान
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
1 hr agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
12 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
1 day agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines