Father Raped His Minor Daughter: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से बाप-बेटी के पाक रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी। पिता की करतूत के बारे में लड़की ने मां को बताया, जिसके बाद मां ने पुलिस को आरोपी पति के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला ग्वालियर के पुरानी छावनी थाने का है।
खेत में बेटी के साथ बलात्कार
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह लोग पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के नारायण कॉलोनी में सुसेरा कोठी के पास रहते हैं। उसकी बेटी 14 साल की है। शनिवार को पति बेटी के स्कूल में गया और उसे किसी काम के बहाने जबरन स्कूल से घर ले जाने लगा, लेकिन घर जाने से पहले पिता बेटी को खेत में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता ने बेटी को धमकाया कि अगर उसने इस बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा।
यह भी पढ़ें: 14 साल लड़के ने पुलिस को बताया कैसे दिया वारदात को अंजाम?
रोते हुए बेटी ने मां को बताई सारी सच्चाई
घटना के बाद डरी-सहमी बेटी घर पहुंची। पूरा दिन वह चुपचाप, उदास और शांत रही। रविवार को भी बेटी की ऐसी हालत देख मां ने उससे इसके पीछे की वजह पूछी। पहले तो डर के मारे बेटी ने कुछ नहीं कहा, लेकिन मां के बार-बार पूछने पर बेटी ने रोते हुए सारी सच्चाई बता दी। पति की करतूत के बारे में जानने के बाद मां बेटी के साथ पुरानी छावनी थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
मामले की जांच कर रहे SSP निरंजन शर्मा ने बताया कि उन्हें नाबालिग बेटी के साथ पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने की शिकायत मिली है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ बलात्कार, पॉक्सो एक्ट और IPC की अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। आरोपी पिता को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines