हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विख्यात संत स्वामी राघव देवाचार्य को जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ा बवाल

मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विख्यात संत स्वामी राघव देवाचार्य को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सोशल मीडिया के जरिए विख्यात संत स्वामी राघव देवाचार्य को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके अलावा इस सोशल मीडिया पोस्ट में हिंदू देवी-देवताओं के बारे में भी अपशब्द लिखे गए हैं। कुछ ही समय में इस सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर राज्य में बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। पुलिस ने संत को जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विख्यात संत स्वामी राघव देवाचार्य को जान से मारने की धमकी

विशेष समुदाय से जुड़े युवकों ने दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन

धमकी देने के अलावा हिंदू देवी देवताओं के बारे में लिखे अपशब्द

सोशल मीडिया के जरिए संत को जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की F.I.R. pic.twitter.com/CxdyTbAzhS

विज्ञापन

— Pooja Mishra (@PoojaMishr73204) April 14, 2025

सोशल मीडिया पोस्ट पर मिली धमकी

जानकारी के अनुसार, विशेष समुदाय से जुड़े युवकों ने संत स्वामी राघव देवाचार्य को जान से मारने की धमकी दी है। इन लोगों ने हिंदू देवी-देवताओं को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी का विरोध करने के मामले में स्वामी राघव देवाचार्य को धमकी दी है। साथ ही, हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अपशब्द लिखे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए संत को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने धमकी देने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम अकाउंट्स की पहचान

पुलिस ने सोशल मीडिया के आधार पर जबलपुर के मदन महल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 299, 296, 351-(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की है। इस मामले में पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा इंस्टाग्राम अकाउंट्स की पहचान की है। साइबर टीम के जरिए आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स की पड़ताल कराई जा रही है।

हिंदूवादी संगठन ने दिया अल्टीमेटम

संत को धमकी देने की घटना से हिंदूवादी संगठन भड़के हुए हैं। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, करणी सेना सहित अन्य संगठनों ने प्रशासन को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए अल्टीमेटम दिया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola