Bhopal News: वैलेंटाइन डे पहले इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हो गया। मध्य प्रदेश के भोपाल में निशातपुरा इलाके में खाली प्लॉट में बने सेप्टिक टैंक से 33 साल की महिला का शव मिला है। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में गर्लफ्रेंड के मर्डर की कहानी सामने आई। मृतक महिला का शादीशुदा मर्द के साथ अफेयर था, लेकिन वह शादी का दबाव डालने लगी तो प्रेमी ने मां और भाई-बहन के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा दिया मर्डर केस
निशातपुरा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर मनोज पटवा ने हत्याकांड की पुष्टि की और बताया कि मृतका की पहचान महाराष्ट्र के गोंदिया जिले की निवासी अशरफी उर्फ सिया के रूप में हुई। वहीं आरोपी का नाम समीर है और वह भोपाल के निशातपुरा इलाके में रहता है। प्यार, विश्वासघात, ब्लैकमेलिंग, हत्या की पेचीदा कहानी कहानी को पुलिस ने शव मिलने के बाद 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया। मामले की शुरुआत इंस्टाग्राम पर हुई थी और उसका खौफनाक अंत सेप्टिक टैंक में हुआ।
यह भी पढ़ें: इंदौर में हनी ट्रैप का शिकार बना वकील, पहले मांगी मदद फिर किया ब्लैकमेल, महिला गिरफ्तार
दुर्गंध आने पर हुआ हत्याकांड का खुलासा
इंस्पेक्टर मनोज ने बताया कि सिया की हत्या सोमवार को गला घोंटकर कर की गई थी। सबूत मिटाने के लिए शव को लोहे के बक्से में भरकर कमला नगर में खाली प्लॉट में बने सेप्टिक टैंक में डाल दिया गया था। सेप्टिक टैंक से दुर्गंध आने पर मामले का खुलासा हुआ। 3-4 पहले हत्या होने के कारण सिया का शव सड़ चुका था। इसलिए चोट के निशान नजर नहीं आए। सिया की पहचान उसके हाथ पर बने जलने वाले दीपक और उसकी डेट ऑफ बर्थ 26 मई 1992 के टैटू से हुई थी।
सिया और समीर दोनों पहले से शादीशुदा थे
इंस्पेक्टर मनोज के अनुसार, आरोपी समीर फरार है, लेकिन शव को ठिकाने लगाने के आरोप में उसकी मां, भाई और बहन को गिरफ्तार कर लिया गया है। समीर शादीशुदा था, वहीं सिया की भी महाराष्ट्र और राजस्थान में शादी हो चुकी थी। उसकी 3 शादियां हुई थीं। फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि हत्या कैसे की गई थी और तीनों आरोपियों से पूछताछ में पता चलेगा कि हत्या क्यों की गई थी? समीर की तलाश में छापेमारी चल रही है।
अपना घर छोड़कर भोपाल आ गई थी सिया
प्राथमिक पूछताछ के अनुसार, सिया और समीर इंस्टाग्राम पर मिले थे। दोस्ती जल्दी ही प्यार में बदल गई और सिया ने समीर के लिए अपना घर छोड़ दिया। 3 महीने पहले वह समीर के साथ रहने के लिए भोपाल आ गई। समीर शादीशुदा और 2 बच्चों का पिता था। इसलिए सिया उसके कमला नगर वाले घर में रहने लगी, लेकिन सिया ने समीर पर शादी का दबाव डालना शुरू कर दिया। उसने समीर पर बातें छुपाने का आरोप लगाया, जिसके चलते दोनों के बीच अब झगड़े होने लगे थे।
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन गेम खेलता था 13 साल का अंश, टास्क के चक्कर में लगा ली फांसी, परिवार का था इकलौता बेटा
शादी से इनकार किया तो देने लगी थी धमकी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, समीर शादी करने से इनकार कर रहा था तो सिया उससे 5 लाख रुपये मांगने लगी थी। कानूनी कार्रवाई की धमकी भी देने लगी थी। समीर की पत्नी को मामले की पता चला तो वह तनाव सह नहीं कर पाई और अपने मायके जबलपुर चली गई थी। तनाव के बीच एक दिन समीर और सिया का झगड़ा हुआ, जिसके बीच में गुस्से में आकर समीर ने सिया का गला घोंट दिया। उसकी मौत हो गई और फिर समीर ने परिवार के साथ मिलकर उसके शव को ठिकाने लगा दिया।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines