मध्य प्रदेश के दमोह में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ा पुल के पास जोरदार धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गये हैं। घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को मिलते ही राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर सुरक्षा अमला पहुंच गया। घटना स्थल पर कलेक्टर-एसपी सहित पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ टीम, फायर ब्रिगेड और काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई लोगों को का हालत गंभीर बनी हुई है।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि नियम के विरुद्ध घनी आबादी वाले क्षेत्र में फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। लोगों का कहना है कि दिवाली को लेकर बड़ी मात्रा में पटाखा बनाए जा रहे हैं। वहीं विस्फोट में घायल लोगों का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। लोगों की सूचना पर पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंचे। मध्य प्रदेश के दमोह में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट पर कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने बताया, “शहर के बीच में एक अवैध फैक्ट्री में विस्फोट की सूचना मिली। घटना में 3 लोग मृत पाए गए हैं और 10 लोगों का इलाज जारी है। जांच के आदेश दिए गए हैं, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।”
जानकारी के अनुसार डॉक्टरों ने बताया कि मृतकों में अपूर्वा, रिंकी और एक अज्ञात गुप्ता बताया जा रहा है। इनके शव जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवाए गए हैं। जिला अस्पताल में उमा कोरी, रचना अहिरवार, प्रभा चक्रवर्ती, भारती चक्रवर्ती, रामकली कोष्ठी, हेमलता चक्रवर्ती, विमल प्रजापति, सुशील चक्रवर्ती, नेहा अहिरवार, मोहिनी रैकवार का जारी है और विनीत राजपूत की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया है।
यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में ‘घोषणा पत्र’ पर सियासत: कांग्रेस बोली- वचन पत्र देख हवा टाइट हो गई, बीजेपी ने किया पलटवार
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
1 hr agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 hrs agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
19 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
21 hrs agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
1 day agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
1 day agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
1 day agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines