Excise Officer Suspended For Dancing In Uniform: मध्य प्रदेश के एक अधिकारी को वर्दी में डांस करना महंगा पड़ गया। वह वर्दी में शराब की दुकान के पास डांस करते हुए दिखा इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। इस हालत में अधिकारी का वर्दी में डांस करते वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि यह मामला प्रदेश के जबलपुर का है, जहां एक सहायक जिला आबकारी अधिकारी विकास त्रिपाठी के खिलाफ एक्शन लिया गया। वायरल वीडियो की जांच करने के बाद अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया। यह वीडियो माढ़ोताल थाना के अंतर्गत करमेटा के पास किसी शराब दुकान के पास का है।
कब वायरल हुआ वीडियो?
होली के अवसर पर सहायक आबकारी अधिकारी विकास तिवारी लोकल गानों पर जमकर थिरकते हुए दिख रहे हैं। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी जबलपुर दीपक सक्सेना की रिपोर्ट पर आबकारी आयुक्त द्वारा सस्पेंड किए जाने की यह कार्रवाई की गई।
इस मामले पर जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने जानकारी दी कि सहायक आबकारी अधिकारी पर करमेता स्थित विदेशी लिकर वेयरहाउस में यूनिफॉर्म में डांस करने की शिकायत मिली थी, जिसे जांच में सही पाया गया।
सस्पेंड हुए अधिकारी का विवादों से पुराना नाता
वायरल वीडियो से सस्पेंड हुए अधिकारी के साथ वीडियो में और भी कई लोग देखे जा सकते हैं। अधिकारी की इस हरकत को मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन बताया गया है। इसके अलावा डांस करने वाले अधिकारी को अब रीवा संभाग के आबकारी उपायुक्त उड़न दस्ता संभाग में अटैच किया गया है। सस्पेंड हुए अधिकारी विकास त्रिपाठी का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले भी उनपर पद का गलत इस्तेमाल करके विदेशी शराब बेचने के आरोप लगाए गए थे।
संबंधित खबरें
श्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
4 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
8 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines