भोपाल: अशोक नगर जिले के धौरा पंचायत में स्थानीय लोगों ने मुस्लिम और ईसाई व्यापारियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। इस बारे में सूचना देने के लिए पूरे पंचायत क्षेत्र में पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। ग्रामीण पंचायत क्षेत्र में प्रवेश करने वालों के आधार कार्ड चेक कर रहे हैं।
आधार कार्ड लेकर ही प्रवेश करें
धौरा में लगाए गए पोस्टर में लिखा है, मुस्लिम और ईसाई व्यापारियों का ग्राम पंचायत धौरा में प्रवेश करना प्रतिबंधित है। कृपया अपना आधार कार्ड लेकर ही प्रवेश करें। जानकारी के अनुसार बीते दिनों पंचायत की बैठक हुई। जिसमें सरपंच ने इस बारे में प्रस्ताव रखा। जिस पर ग्रामीणों ने अपनी सहमति जताई है।
ईसाई मिशनरी और मुस्लिमों द्वारा लगातार लव जिहाद किया जा रहा
इस बात के मीडिया में आने के बाद मंगलवार को पुलिस-प्रशासन ने गांव में इस बारे में लगाए गए बैनर हटाए। मीडिया को दिए बयान में गांव के सरपंच और भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बबलू यादव ने कहा कि जिस तरह हम देश का माहौल देख रहे हैं उससे पता चल रहा है कि ईसाई मिशनरी और मुस्लिमों द्वारा लगातार लव जिहाद और धर्मांतरण कराया जा रहा है। इसी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
गांव में पहुंचकर बैनर-पोस्टर हटा दिए
थाना प्रभारी सतेंद्र कुशवाहा का कहना है कि गांव में पोस्टर लगाए गए थे। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार के साथ गांव में जाकर ग्रामीणों को समझा गया है। ग्रामीणों को बोला गया है कि इस तरह के पोस्टर गांव में न लगाएं। प्रशासन ने गांव में पहुंचकर बैनर-पोस्टर हटा दिए हैं।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines