---विज्ञापन---

बुरे फंसे BJP सांसद निशिकांत दुबे, घोटाले में लगे आरोप, बोले- छोड़ दूंगा राजनीति

Nishikant Dubey: शिकायतकर्ता का दावा था कि सांसद निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी अनामिका गौतम ने उन्हें वित्तीय संकट से उबारने का आश्वासन दिया और दस्तावेजों का दुरुपयोग करके नीलामी के माध्यम से उनका अस्पताल हड़प लिया।

Nishikant Dubey: गोड्‌डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, उनकी पत्नी अनामिका गौतम और अन्य कुछ लोगों पर एक निजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को फर्जी तरीके से हड़पने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने मामले में जसीडीह थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, इस पूरे मामले में सांसद ने बदले की भावना से उन्हें फंसाने का आरोप लगाया है। मीडिया में दिए बयान में उन्होंने कहा कि अगर मैं दोषी साबित हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा।

53 करोड़ रुपए कर्ज की मंजूरी 

जानकारी के अनुसार मामले में शिकायकर्ता का नाम शिव दत्त शर्मा नाम है। शिकायकर्ता का आरोप है कि साल 2009 में उसने परित्राण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के लिए 53 करोड़ रुपए कर्ज की मंजूरी पंजाब नेशनल बैंक की अगुवाई में बैंकों के एक संघ से ली थी। किसी कारणवश वह मेडिकल कॉलेज चालू नहीं कर सके, जिससे उन पर कर्ज खाता एनपीए घोषित कर दिया गया।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 01, 2024 07:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola