जबलपुर : चुनावी नतीजों में हार-जीत के बाद अब रंजिश के मामले भी आना शुरू हो गए हैं। रविवार रात मध्य प्रदेश के जबलपुर से खबर आई है कि कांग्रेस उम्मीदवार के विजय जुलूस में एक युवक को गोली मार दी गई। इसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। बहरहाल, युवक गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती है, वहीं सूचना के बाद स्थानीय पुलिस वारदात की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
जिले की आठ में से सिर्फ एक सीट पर जीती है कांग्रेस
वारदात जबलपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र का है। खास बात यह है कि जिले की आठ सीटों में से यह इकलौती सीट है, जिस पर कांग्रेस उम्मीदवार की जीत हुई है। बाकी सात पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने विजय हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार देर शाम कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी लखन घनघोरिया के समर्थक जुलूस निकाल रहे थे। जिस वक्त जुलूस हलके बहोराबाग और रजा चौक इलाके से गुजर रहा था, अचानक किसी ने गोलीबारी कर दी। गोली 31 वर्षीय वारिश मिश्रा नामक युवक की पसली में लगी तो वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। आनन-फानन में वारिश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवक से नहीं मिली कोई जानकारी
उधर, सूचना पाकर स्थानीय पुलिस ने मौके का मुआयना करने के साथ आगे की छानबीन शुरू कर दी है। इस वारदात की पुष्टि करते हुए थाना हनुमानताल के एसआई कनक सिंह बघेल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवक से अभी इस बारे में कोई जानकारी मिल पाई है। हालांकि प्राथमिक जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मानें तो गोली चलाने का आरोप गगन यादव नाम के एक युवक पर है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines