MP News: मध्य प्रदेश में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के साथ-साथ निर्वाचन आयोग ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की जानकारी ली। इसके अलावा बैठक में द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 की गतिविधियों की भी जानकारी दी गई।
2 अगस्त से शुरू होगा मतदाता सूची का काम
निर्वाचन आयोग की तरफ से बताया गया कि 2 अगस्त को प्रदेश के सभी 64 हजार 100 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा, जहां 2 अगस्त से 31 अगस्त तक सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहेंगे। इस दौरान। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इतना ही नहीं अगस्त में शनिवार, रविवार को विशेष शिविर लगाए जाएंगे और बीएलओ घर-घर जाएंगे। ताकि मतदाता सूची में कोई छूट ना जाए।
4 अक्टूबर को होगा अंतिम प्रकाशन
4 अक्टूबर को निर्वाचन आयोग मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन करेगा। वहीं राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक में बीजेपी, कांग्रेस ,आप और बसपा के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए। जिसमें निर्वाचन आयोग ने युवाओं का नाम जुड़वाने में राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की है। इसके अलावा कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ भी समीक्षा की गई।
खास बात यह है कि इस बार कुछ नियम भी बनाए गए हैं। जिनमें एक परिवार का नाम एक ही मतदान केंद्र पर होने के निर्देश भी दिए गए हैं। जबकि 2 किलोमीटर से अधिक दूरी पर कोई मतदान केंद्र न होने की बात भी कही गई है। वहीं एक मतदान केंद्र पर 1500 से अधिक मतदाता न होने और मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश भी दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि अक्टूबर तक निर्वाचन आयोग सभी तैयारियां पूरी कर लेगा।
संबंधित खबरें
MP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
14 hrs agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
16 hrs agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
18 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
2 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
2 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines