Earthquake in MP: सोमवार की रात छत्तीसगढ़ में आए भूकंप का असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिला। मध्य प्रदेश के अनूपपुर और सिंगरौली जिले में भूकंप के झटके देर रात महसूस किए गए। रात साढ़े आठ बजे के वक्त भूकंप के झटके महसूस हुए जिससे लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।
तीव्रता 3.9 दर्ज की गई
अनूपपुर और सिंगरौली जिले में सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे भूकंप के झटके महसूस हुए थे। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र छत्तीसगढ़ का सरगुजा रहा था। भूकंप का हाइपोसेंटर 11 किलोमीटर गहराई पर था।
भूकंप के झटके लगने के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। लेकिन किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन अचानक लगे झटकों से लोग रातभर परेशान जरूर रहे। क्योंकि लंबे समय बाद इस तरह की स्थितियां लोगों ने देखी थी।
छत्तीसगढ़ का सरगुजा था केंद्र
बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र छत्तीसगढ़ का सरगुजा था। पहला झटका रात में 8 बजकर चार मिनट पर लगा था, इसकी तीव्रता 4.9 रिएक्टर रही थी। इसके अलावा दूसरा भूकंप का झटका 8 बजकर 26 मिनट पर आया था। जिसकी तीव्रता रिक्टर पर 3.9 रही। भूकंप के झटके लगने से रात भर लोग परेशान जरूर दिखे कई लोग तो कुर्सी लगाकर रात में अपने घरों के बाहर बैठे नजर आए।
ये भी देखें: राखी के बाद BJP की दूसरी सूची होगी जारी,64 सीटों पर बीजेपी ने तय किए पैनल
संबंधित खबरें
CM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
9 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
22 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines