हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टल्ली पुलिस वाला, घंटों चला ड्रामा, बोला- मैंने लगाए हैं 10 पैग; वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन

विज्ञापन
Drunk Policeman

Drunk Policeman High Voltage Drama Video Viral: शराब के नशे में टल्ली पुलिसवाले ने बीच सड़क घंटों हंगामा किया। हाई वोल्टेज ड्रामा किया, जिसके लोगों ने जहां खूब मजे लिए, वहीं वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसे देखकर यूजर्स भी खूब मजे ले रहे हैं। वहीं वायरल वीडियो पुलिस विभाग के आला अधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने भी तुरंत एक्शन मोड में आते हुए पुलिस वाले को तलब कर लिया। उसे नोटिस जारी करके पुलिस लाइन में अटैच कर दिया।

<

>

विज्ञापन

साइड देने को लेकर लोगों से भिड़ा पुलिस वाला

मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है। हंगामा करने वाले पुलिसवाला बहोड़ापुर थाने में तैनात है और उसका नाम लोकेंद्र तोमर है। वह शराब के नशे में धुत था और कार ड्राइव कर रहा था। इस दौरान रास्ते में साइड देने को लेकर वह लोगों से भिड़ गया। लोगों ने देखा कि वह नशे में है। लोगों ने विरोध किया तो वह अकड़ दिखाने लगा। पूछने पर उसने स्वीकारा कि हां उसने 10 पैग लगाए हैं। उसने लोगों के साथ गाली गलौज की। लोगों ने विरोध किया तो वह हाथापाई करने लगा। लोगों ने मामले का वीडियो बनाया।

यह भी पढ़ें: Watch Video: एक नागिन के लिए भिड़े 2 सांप, बचाने वाला सलमान पठान भी गया कांप

विज्ञापन

नशेबाज लड़कियों का वीडियो भी वायरल हुआ

बता दें कि नशे में हंगामा करने के वीडियो अकसर वायरल होते हैं। हाल ही में पश्चिम बंगाल के आसनसोल में शराब के नशे में चूर इंजीनियरिंग कॉलेज की 3 लड़कियों ने बीच सड़क हंगामा किया था। शराब के नशे में तीनों लड़कियां कुछ इस कदर मदहोश थीं कि वह लोगों के साथ बेवजह उलझकर उनसे गाली गलौज करने लगीं। एक स्कूटी सवार व्यक्ति को रोककर ट्रैफिक पुलिस के सामने ही उसके साथ हाथापाई भी की थी। तीनों लड़कियों के द्वारा किए गए हंगामे की वजह से कई घंटों तक ट्रैफिक जाम रहा।

यह भी पढ़ें: Watch Video: कीटनाशक चढ़ने से बेहोश हुआ सांप, पुलिसवाले ने मुंह से CPR देकर बचाई जान

विज्ञापन

लड़कियों ने पत्रकारा पर उठा दिया था हाथ

मामले की जानकारी मिलते ही न्यूज कवर करने गए एक पत्रकार के साथ भी तीनों लड़कियां उलझ गईं। उन्होंने पत्रकार के साथ गाली गलौज तो की ही, उसके ऊपर हाथ भी छोड़ दिया। यह पूरा वाकया आसनसोल साऊथ ट्रैफिक पुलिस ऑफिस के सामने हुआ और इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही। जब ट्रैफिक पुलिस द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया, तब मजबूरन मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी साऊथ थाना पुलिस फाड़ी को दी, जो मौके पर आकर नशे में धुत तीनों लड़कियों को थाने में ले गई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola