Bhopal Gangrape Case: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पति से अलग रह रही 27 साल की महिला के साथ गैंगरेप की खबर सामने आई है। यहां महिला के पुराने प्रेमी ने पहले महिला को नशीला पदार्थ पिलाया फिर दोस्त के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपियों ने महिला को धमकी दी कि अगर ये बात वो किसी को बताएगी तो उसके पति को राज बता देंगे। मामले में महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते पति बच्चों को लेकर महिला से अलग हो गया। इसके बाद महिला अकेले ही अरेरा हिल्स में रहने लगी। इस दौरान वह एक होटल में हाउसकीपिंग और खाना बनाने का काम करने लगी। इस दौरान उसकी मुलाकात ऋषि कुशवाहा नामक शख्स से हो गई। शुरुआत में दोनों में प्यार हो गया और दोनों एक-दूसरे से शादी की बात करने लगे। लेकिन जब महिला को पता चला कि वह शादीशुदा है तो उसने ऋषि से बात करनी बंद कर दी।
ये भी पढ़ेंः बाबा महाकाल की सवारी में 1500 डमरूओं से निकली भस्मआरती की धुन, बना विश्व रिकॉर्ड
धमकी देकर किया गंदा काम
इसके बाद एक दिन महिला होटल से रात्रि में घर लौट रही थी। इस दौरान उसका पूर्व प्रेमी आया और महिला को जबरदस्ती अपने घर ले जाने लगा। पहले तो महिला ने घर जाने से मना कर दिया लेकिन जब बाद में अवैध संबंधों की जानकारी पति को बताने की धमकी दी तो महिला राजी हो गई। इसके बाद युवक उसे घर ले गया और नशीला पदार्थ पिलाकर बेसुध कर दिया। इसके बाद ऋषि और उसके दोस्त ने मिलकर महिला से गैंगरेप किया। इसके बाद दोनों ने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ेंः MP: शिवलिंग बना रहे 9 बच्चों की मौत, सागर में दीवार गिरने से बड़ा हादसा
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
14 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
18 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
18 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
18 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
20 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines