हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सास रहम की भीख मांगती रही, बहुओं को दया नहीं आई; लाठी-पत्थरों से पीट-पीटकर मार दी, Video Viral

Mother In Law Murder Video Viral: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 2 बहुओं ने मिलकर अपनी सास को पीट-पीट कर मार दिया। वारदात में मृतका के बेटे ने भी पत्नी का साथ दिया। हत्या का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी बेटे-बहुओं के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
बुजुर्ग महिला की हत्या करने से जुड़े वायरल वीडियो के स्नैपशॉट।

MP Gwalior Old Woman Murder Video Viral: बुजुर्ग महिला पैर पकड़कर, हाथ जोड़कर बहुओं से रहम की भीख मांगती रही, लेकिन क्रूर निर्दयी बहुओं को उस पर तरस नहीं आया। बेटे भी पत्नियों के साथ मिलकर इतने हैवान बन गए कि मां को लाठी-डंडों और पत्थरों से पीटते रहे।

बेचारी किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भागी तो ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां उसने इलाज के दौरान तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाए। पुलिस ने वीडियो के आधार पर एक्शन लेते हुए मृतका की 2 बहुओं, बेटे, बहू के पिता और भाइयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

 

6 के खिलाफ मर्डर केस, 3 गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आंतरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पिपरीपुरा गांव का है। वारदात गृह क्लेश और दहेज विवाद के चलते अंजाम दी गई। मृतका की पहचान मुन्नी देवी के रूप में हुई। हालांकि मामाला पुराना है और गत 7 अप्रैल को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी, लेकिन वारदात की वीडियो अब सामने आई है।

विज्ञापन

इस वीडियो के आधार पर ही पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है और 3 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपियों में मृतका की बड़ी बहू सावित्री, छोटी बहू चंदा, बड़ा बेटा धर्मेंद्र, छोटी बहू का पिता और दोनों भाई शामिल हैं। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार दहेज का मामला

आंतरी थाना प्रभारी के अनुसार, मुन्नी देवी की हत्या दहेज विवाद में हुई है, जिसके चलते घर में क्लेश रहता था। दहेज विवाद उसकी छोटी बहू चंदा से जुड़ा है, जो दतिया निवासी अमर सिंह की बेटी है। शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज विवाद के कारण वह मायके लौट गई थी। उसके पिता मुन्नी देवी से दहेज वापस मांग रहे थे, लेकिन वह लौटा नहीं रही थी।

विज्ञापन

गत 7 अप्रैल को अमर सिंह अपने दोनों बेटों अजय-विजय और बेटी चंदा को लेकर मुन्नी देवी के घर आए। मुन्नी अकेली थी, बाकी परिजन काम से बाहर गए थे। पीछे से आई बहू और उसके परिजनों के साथ मुन्नी का विवाद हो गया और उन्होंने उससे मारपीट शुरू कर दी। उसे इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसकी मौत हो गई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola