Woman Suicide With Four Childrens (प्रीत शर्मा, मंदसौर) : मध्य प्रदेश के मंदसौर में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना हुई। जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पीपलखेड़ा गांव में एक महिला अपने 4 बच्चों को लेकर कुंए में कूद गई। खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे देख लिया। उन्होंने तुरंत महिला को तो कुएं से निकाल लिया, लेकिन उसके बच्चों ने बचाए जाने से पहले ही दम तोड़ दिया।
महिला ने दोबारा कुएं में कूदने की कोशिश की, क्योंकि उसका कहना था कि रोज-रोज की मारपीट बर्दाश्त नहीं होती, इसलिए मैं मरना चाहती हूं, लेकिन लोगों ने उसे कुएं ने कूदने नहीं दिया। मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो तत्काल मौके पर आकर महिला को हिरासत में लिया। बच्चों के शवों को कुएं से निकालकर कब्जे में लिया ओर पोस्टमार्टम के लिए गरोठ चिकित्सालय भेजा गया।
यह भी पढ़ें:‘हमने मछली खिलाई और ये लोग…’ शादी में नाॅनवेज नहीं बना तो बारातियों ने जमकर चलाए लात-घूंसे, Video
मरने वालों बच्चों की उम्र 3 से 11 साल
गरोठ की एडिशनल SP हेमलता कुरील ने बताया कि महिला ने बयान दिए हैं। उसने अपने पति द्वारा आए दिन की जाने वाली मारपीट से परेशान थी। बीती रात भी उसका पति कंबल बेचकर आया था और उसने पत्नी से मारपीट की थी। इसी से परेशान पत्नी बच्चों को लेकर सास के पास दूसरे घर गई थी, लेकिन सास ने बहू का कोई सहयोग नहीं किया। इसके बाद महिला कुछ लोगों से खाना मांगकर आंगनवाड़ी केन्द्र में रात भर रही।
अलसुबह जब उसने घर जाने का सोचा तो उसे यह बात परेशान करने लगी कि पति फिर उससे मारपीट करेगा। घर जाकर पति की मार खाने से बेहतर उसने मौत को गले लगाना पसंद किया और अपने ही खेत पर बने कुंए में जाकर 4 बच्चों सहित छलांग लगा दी। यह देखकर ग्रामीणों ने रेस्क्यू किया और महिला को बचा लिया। मरने वाले बच्चों की उम्र महज 3 से 11 वर्ष के बीच है, जिनमें 2 लड़कियां और 2 लड़के शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:शर्मनाक! बुलंदशहर में लाशों के साथ बेकद्री, ई-रिक्शा पर निकला इंसानियत का जनाजा, Video
भाई को बताया था कि मरने जा रही हूं
वहीं महिला के भाई की मानें तो उनका भी यही कहना है कि उनकी बहन के साथ पति आए दिन मारपीट करता है, जिसको लेकर कई बार थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन वह माफी मांगकर पत्नी को सही रखने का वादा करता था। मायके वालों के कहने पर भी वह, पति-पत्नी के आपस का मामला होने की बात कहकर विवाद खत्म कर देता था।
4 दिन पूर्व भी डायल 100 को बुलाया गया था। शनिवार रात भी मारपीट करने के चलते वह घर से निकल गई और सुबह हमारे पास बहन का फोन भी आया था कि हम मर रहे है, जिसके बाद सीधे गांव आए तो बहन थाने में मिली और उसके चारों बच्चों की लाशें मिली। घटना के लिए उसका पति नगजीराम गरासिया जिम्मेदा है।
यह भी पढ़ें:‘दर्द से कराहते मासूम बच्चे…सड़क पर बिखरी लाशें…’ किशनगंज सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत
संबंधित खबरें
MP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
6 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
7 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
9 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
10 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
12 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines