MP News: विपिन श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद आखिरकार डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले ली। मध्य प्रदेश शासकीय चिकित्सा महासंघ ने हड़ताल वापस लेने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भी लिखा। संघ के मुख्य संयोजक डॉ राकेश मालवीय ने सीएम को पत्र लिखकर हड़ताल वापसी के लिए कोर्ट के आदेश का किया जिक्र करते हुए हड़ताल वापस लेने की बात कही।
15 हजार से ज्यादा डॉक्टर थे हड़ताल पर
दरअसल, मध्य प्रदेश में बुधवार से करीब 15 हजार से ज्यादा डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी। DACP लागू करने, अधिकारियों के हस्तक्षेप रोकने और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग समेत अन्य मांगों को लेकर शुरु की थी ।इससे पहले 1 मई को डाक्टरों ने सांकेतिक हड़ताल की जिसमें पहले दिन काली पट्टी बांध काम किया और 2 मई को 2 घंटे ओपीडी बंद कर हड़ताल पर रहे।
लेकिन बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर मध्य प्रदेश के 13 मेडिकल कॉलेज से संबंधित अस्पताल जिला अस्पताल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत मध्यप्रदेश के तमाम अस्पतालों के करीब 15 हजार सीनियर जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए, जिनका असर मरीजों पर पड़ता दिखाई दिया।
हाईकोर्ट ने हड़ताल को बताया अवैध
जिसके बाद बुधवार दोपहर तक डाक्टरों की हड़ताल पर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई और मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने डॉक्टरों की हड़ताल को अवैध ठहराया। एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि ये हड़ताल अवैध है, इसलिए हड़ताल पर बैठे सभी डॉक्टर फौरन काम पर लौटे। इतना ही नहीं डॉक्टर अस्पताल में मौजूद अंतिम मरीज का भी इलाज करें।
हाईकोर्ट ने भी कहा कि आगे से बिना कोर्ट की अनुमति के स्ट्राइक यहां तक की टोकन स्ट्राइक भी नहीं करें। डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर पूर्व पार्षद इंद्रजीत कुंवर पाल सिंह ने याचिका लगाई थी। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने हड़ताल पर सख्ती दिखाई।
जिसके बाद डाक्टरों ने देर रात हड़ताल वापस लेने को लेकर सीएम शिवराज को पत्र लिखा। इससे कुछ देर पहले ही भोपाल के हमीदिया मेडिकल अस्पताल में चिकित्सक शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और जिला अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी ने पहुंचकर हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों से बातचीत कर कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए हड़ताल खत्म करने की समझाइश दी।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines