Madhya pradeshs chhindwara double murder case: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में डबल मर्डर के बाद दहशत का माहौल है। यहां के अमरवाड़ा में एक युवक ने क्लीनिक में घुसकर एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। डॉक्टर को बचाने आई उसकी पत्नी की जान भी आरोपी ने ली। बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने का शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोग डॉक्टर दंपती को अस्पताल लेकर गए। जहां उनको डेड घोषित कर दिया गया। वारदात शनिवार दोपहर की बताई जा रही है।
मृतकों की पहचान BHMS डॉक्टर महेश डेहरिया (55), उसकी पत्नी वंदना (50) के तौर पर हुई है। वारदात के दौरान दोनों अपने खमरा रोड स्थित क्लीनिक पर थे। दोनों को लहूलुहान हालत में छिंदवाड़ा अस्पताल लाया गया था। जहां दोनों की मौत हो गई। डॉक्टर बसपा के जिलाध्यक्ष थे। वारदात को अंजाम देने वाला सोनू मालवीय उर्फ प्रिंस सिर्फ 25 साल का था। जिसकी दंपती के साथ रंजिश थी। उसने डबल मर्डर के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।
डॉक्टर की बेटी विदेश से कर रही है पढ़ाई
सिविल सर्जन डॉ. सोनिया ने बताया है कि दोनों लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई थी। डॉक्टर को छाती में गोली मारी गई थी। पत्नी बचाने आई थी, लेकिन हमलावर ने पीठ पर गोली मार दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को सिर में गोली मारी। आरोपी हिस्ट्रीशीटर था, जिसके खिलाफ पहले चाकूबाजी समेत कई केस थानों में दर्ज थे। वह शहर के सोनपुर मल्टी इलाके में रहता था।
यह भी पढ़ें-वो चिल्ला रही थी, मैंने उसके टुकड़े कर ग्राइंडर में डाल दिए…हत्यारे ब्वॉयफ्रेंड ने खुद सुनाई मर्डर की कहानी
डॉक्टर के घर के पास उसके किसी जानकार का घर था। जिसकी वजह से वह यहां आता-जाता रहता था। मृतक दंपती की दो बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि बड़ी बेटी विदेश में एमबीबीएस कर रही है। छोटी बेटी अमरवाड़ा के ही स्कूल में ही पढ़ती है, जो वारदात के वक्त वहीं थी। पुलिस जांच कर रही है कि हत्या के पीछे आरोपी का मकसद क्या था।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
4 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
9 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
10 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
11 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines