Shocking Medical Case/धर्मेंद्र ओझा: मध्य प्रदेश के एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में महिला ने पेट में दर्द होने के बाद सीटी स्कैन कराया तो वह दंग रह गई। सीटी स्कैन से मालूम चला दर्द का कारण उसके पेट में छुड़ा ऑपरेशन टूल था। बता दें कि 2 साल पहले ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में डॉक्टरों ने औजार छोड़ दिया। आइए इस मामले के बारे में विस्तार में जानते हैं।
मध्यप्रदेश का है मामला
दरअसल ये मामला भिंड जिले के मेहगांव तहसील के सौदा गांव का है। यहां की निवासी 42 वर्षीय कमला देवी ने 20 फरवरी 2022 यानी लगभग 2 साल पहले कमला राजा हॉस्पिटल में अपना एक ऑपरेशन कराया था। कमला को उस समय ओवरी में ब्लीडिंग की समस्या हो रही थी, जिस कारण उन्हें अपना ऑपरेशन करवाना पड़ा था। कमला के पति कमलेश जाटव ने बताया कि लगभग 2 साल बाद महिला के पेट में दर्द उठा, जिसके बाद स्कैन कराया गया।
स्कैन में पता चला कि महिला के पेट में एक कैंची है, जो 2 साल पहले किए गए ऑपरेशन के दौरान पेट में ही रह गई थी। बता दें कि ऑपरेशन करवाने के बाद महिला को मालूम नहीं हुआ कि उनके पेट में कोई औजार छूट गया है। 2 दिन पहले महिला के पेट में दर्द हुआ ,जिसके कारण उन्होंने जिला चिकित्सालय भिंड में पेट की जांच कराई गई।
scan report
सीटी स्कैन में सामने आई सच्चाई
जब महिला ने सीटी स्कैन कराया तो पता चला कि उनके पेट में कैंची है। स्कैन में उस कैंची को साफ रूप से देखा जा सकता है। इसके बाद मालूम हुआ की महिला के पेट में दर्द का क्या कारण है। ये साफ तौर पर उस हॉस्पिटल की गलती है। अब देखना है कि इस लापरवाही के लिए डॉक्टरों पर कार्रवाई होती भी है या नहीं।
यह भी पढ़ें – इंदौर में लव जिहाद! हिंदू युवती के साथ धरे गए BJP के मुस्लिम नेता के बेटे, थाने ले गए हिंदू जागरण मंच के लोग
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
4 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
10 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
11 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
12 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines