Rewa Crime News: मध्यप्रदेश के रीवा में एक डाॅक्टर की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि डाॅक्टर बार-बार फोन कर मरीज की पत्नी को परेशान करता था। घटना शहर पद्मधर काॅलोनी स्थित न्यू संकल्प नशा मुक्ति केंद्र की है। मामले में 53 साल के डाॅक्टर रुद्र की मंगलवार को संजय गांधी हाॅस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
मामले में पुलिस ने महिला और उसके पति प्रसून तिवारी तथा उसके एक रिश्तेदार शंशाक तिवारी जोकि नशा मुक्ति केंद्र के निदेशक हैं समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। रीवा के एसपी विवेक सिंह ने बताया कि डाॅक्टर रुद्र सेनगुप्ता पिछले ढाई साल से न्यू संकल्प नशा मुक्ति केंद्र में काम कर रहे थे। वह महिला के पति के इलाज के दौरान संपर्क में आए थे। जो शराब के आदी थे और केंद्र में इलाज करा रहे थे।
महिला को अश्लील मैसेज करते थे डाॅक्टर
डाॅक्टर सेनगुप्ता ने 2 महीने पहले केंद्र छोड़ दिया था लेकिन वह महिला को मैसेज और अश्लील टिप्पणियां भी करता था। यहां तक कि उसे फोन पर भी कर रहा था। महिला ने अपने ससुरालवालों को इस मामले की जानकारी दी। इसके बाद शंशाक ने किसी मरीज को देखने के बहाने सेनगुप्ता को हाॅस्पिटल बुलाया।
आरोपी बोले- सड़क दुर्घटना में हुए घायल
शंशाक तिवारी के फोन के बाद सेनगुप्ता नशा मुक्ति केंद्र पहुंचे। जहां पांच लोगों ने उनकी पिटाई की। इस दौरान उन्हें कई गंभीर चोटें आई। पिटाई के कारण वे बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें संजय गांधी मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। आरोपियों ने डाॅक्टर की पिटाई के बाद उनके परिजनों को फोन कर कहा कि डाॅक्टर रुद्र सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं।
ये भी पढ़ेंः वे 6 दरिंदे कौन? जिन्हें 100 लड़कियों के रेप का पाया गया दोषी, 32 साल बाद हुई सजा
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मामले में डाॅक्टर के साले शेषमणि ने बताया कि सोमवार देर शाम मेरी बहन को फोन आया कि उनके पति का एक्सीडेंट हो गया है। जब हम हाॅस्पिटल पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी। डाॅक्टर ने बताया कि अंदरूनी चोटें लगने से उनकी मौत हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ेंः Monkey Pox Alert: AIIMS की गाइडलाइंस जारी, मरीज में ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत करें आइसोलेट
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
13 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
14 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines