Dipika Chikhaliya: रामानंद सागर के रामायण सीरियल में माता सीता का किरदार निभाकर फेमस हुई अभिनेत्री दीपिका चिखलिया एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जबलपुर पहुंची थी। जहां उन्होंने मोदी सरकार से एक बड़ी मांग की है। उनका कहना है कि रामायण को बनाना बंद कर देना चाहिए। क्योंकि हिंदुस्तान में बहुत सारी कहानियां हैं। इसलिए एक रामायण को पकड़कर नहीं चलना चाहिए।
रामायण को गलत तरीके से दिखाया जा रहा है
दरअसल, हाल के दिनों में रामायण को लेकर कुछ फिल्म और सीरियल बने हैं। जिसको लेकर देशभर में विवाद देखने को मिला है। जब इस मुद्दे पर दीपिका चिखलिया से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा ‘उनकी सरकार से मांग है कि अब रामायण को बनाना बंद कर देना चाहिए। क्योंकि ‘हिंदुस्तान में बहुत सारी कहानियां हैं, लेकिन एक रामायण को पकड़कर चल रहे हैं’ जबकि रामायण को ऐसे तरीके से दिखाया जा रहा है जो गलत हैं। क्योंकि इससे आने वाली पीढ़ी पर बुरा असर पड़ेगा। इसलिए सरकार से मांग करती हैं की रामायण को बनाना बंद होना चाहिए’
आदिपुरुष फिल्म पर हुआ था विवाद
‘रामायण पवित्र ग्रंथ हैं। जिससे सबको सीख मिलती है। लेकिन जिस तरह से इसे पर्दे पर फिल्माया जाता है वह सही नहीं है।’ बता दें कि हाल ही में आई आदिफिल्म पुरुष को लेकर जमकर विवाद हुआ था। देशभर में इस फिल्म का विरोध देखने को मिला था। ऐसे में दीपिका चिखलिया ने अब रामायण पर फिल्म या सीरियल बनाने को बंद करने की मांग की है।
मोदी सरकार को वोट देने की अपील
इस दौरान दीपिका चिखलिया ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए आगामी चुनाव में फिर से मोदी सरकार को वोट देने की अपील की है। उन्होंने कहा ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो काम किया है, आजादी के बाद ऐसा काम किसी ने नहीं किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। इसलिए आने वाले चुनाव में फिर से नरेंद्र मोदी को वोट देने की की अपील करती हूं।’ बता दें कि दीपिका चिखलिया भी बीजेपी से सांसद रह चुकी हैं।
ये भी देखें: Ujjain Breaking News : Mahankal पर टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार,24 घण्टे के अंदर धर दबोचा गया
संबंधित खबरें
शराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
4 mins agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
3 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
17 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
17 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines