डिंडोरी से दीपक ताम्रकार की रिपोर्टः मध्यप्रदेश के डिंडोरी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। डिंडोरी के जिला अस्पताल में एक प्रसूता से मिलने आये परिजन ने वार्ड में भर्ती मरीजों के सामने स्वंय पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। इससे वार्ड में हड़कंप मच गया। घटना गुरुवार रात 11 बजे की बताई जा रही है।
मरीजों की सुरक्षा पर खड़े हो रहे सवाल
वार्ड की नर्स ने घटना जानकारी अस्पताल की चौकी पुलिस को दी। हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आत्मदाह की कोशिश करने वाला युवक अस्पताल से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार युवक का नाम फरीद खान बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। लेकिन इस घटना मरीजों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल में अपने परिजनाें से मिलने आया युवक अपने साथ पेट्रोल अंदर कैसे ले गया?
और पढ़िए – MP News: खंडवा में आदिवासी की पीट-पीटकर हत्या, घरवालों ने आरोपियों के दरवाजे पर किया अंतिम संस्कार
प्रशासन की लापरवाही आई सामने
इतनी बड़ी घटना के बाद सूचना मिलने पर भी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन मौके पर नहीं पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल के बड़े बाबू को घटना का जायजा लेने भेज दिया। हैरत की बात तो यह है कि अस्पताल प्रबंधन ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस को नही की है। अगर युवक के शरीर मे आग लग जाती तो अस्पताल में बड़ी घटना घट सकती थी।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
14 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
14 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
15 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
15 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
18 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
22 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines